Vijay Kumar
SP
Kanhaiya Prasad
BSP
Bhaggan
SDU
Devendra Kumar Guddu
INC
Nota
NOTA
Pingal Prasad
IND
Sanjay Kumar
BAHUMP
Shambhoo Prasad
BMUP
Mahesh Kumar Rao
AAAP
Bhalu Alias Sanjay
SMJDRP
अखिलेश यादव और आजम खान के बीच रामपुर जेल में हुई मुलाकात ने यूपी की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है. इस मुलाकात में जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे और रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका पर चर्चा हुई. आने वाले समय में इस मुलाकात का असर सपा की चुनावी रणनीति पर देखने को मिल सकता है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. डीएम आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी. जांच में EPIC नंबर दर्ज करने पर दूसरे वोटर की डिटेल सामने आने की शिकायत की पुष्टि हुई.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में गठबंधन के बावजूद खींचतान जारी है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ा है, इसलिए अखिलेश यादव को कांग्रेस के साथ बराबरी का व्यवहार करना होगा. इस बीच कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष हसीब खान ने एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. हसीब खान का कहना है कि उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से मुस्लिम समाज की आबादी लगभग 20 प्रतिशत है. इसी आबादी के अनुपात में 'जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी' के सिद्धांत पर गठबंधन को कम से कम 100 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारना चाहिए. उनका तर्क है कि अगर दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती हैं, तो मुस्लिम समाज का यह हक बनता है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीलीभीत सदर विधानसभा सीट पर मतदाता सूची में धांधली का दावा किया था. कांग्रेस के अनुसार, करीब 13,000 से ज्यादा ऐसे मतदाता पाए गए हैं जिनके एपिक नंबर समान हैं लेकिन नाम बदले गए हैं.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत अच्छी हुई और वह आजम के जल्द स्वस्थ होने और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद करते हैं. अखिलेश ने बीजेपी पर आस्था से खिलवाड़ करने, जबकि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से फैसला लेने की मांग की.
अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिले. इसे लेकर मौलाना बरेलवी ने कहा कि 370 दिनों के बाद आजम खान से मिलने के लिए अखिलेश का रामपुर दौरा चुनाव से पहले मुसलमानों को लुभाने की रणनीति है, जो नाकाम रहेगी.
पूर्वांचल की राजनीति में आजमगढ़ की अपनी अलग पहचान है. समाजवादी पार्टी का मजबूत प्रभाव, जातीय और सामाजिक समीकरण, बुनकरों की आजीविका और स्थानीय विकास जैसे मुद्दे यहां की राजनीति को प्रभावित करते रहे हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 10 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी. यही वजह है कि जिले की चुनावी तस्वीर समझने के लिए इसके सामाजिक और आर्थिक ढांचे पर नजर डालना जरूरी है.
यूपी में विधान परिषद की 11 और बिहार में 8 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के वाइस प्रेसिडेंट हसीब खान ने मुस्लिम समुदाय के लिए 100 सीटों की मांग रखी है. उनका कहना है कि अगर हिस्सेदारी की बात हो रही है, तो गठबंधन में 100 सीटों से कम पर बात नहीं होगी.
सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन की बीजेपी नेताओं भूपेंद्र चौधरी और रितेश गुप्ता के साथ वायरल तस्वीर पर सफाई आई है. उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन लेट होने पर वह वीआईपी वेटिंग रूम में बैठे थे, तभी बीजेपी नेता भी वहां आ गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपसी संबंध खराब हों.