Satyendra Rai
BJP
Ramesh Chand Yadav
BSP
Abdula
AIMIM
Yogendra Yadav
VSIP
Mirza Shan Alam Beg
INC
Nota
NOTA
Er. Sunil Kumar Yadav
AAAP
Subash
NAP
Munna Lal
RasJM
Mitrasen
IND
Manoj Kumar
BMUP
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बयान देकर हलचल मचा दी है. ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दोनों को खुली चुनौती दी है. उन्होंने सीएम योगी को संभल से और अखिलेश यादव को गोरखपुर से आगामी चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है. ओवैसी के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए तंज कसा कि बाबा यानी सीएम योगी अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए बुला रहे हैं.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी फिर सरेआम हो गई है, जहां नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष अजय राय और महिला कांग्रेस नेता ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है.
लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ. ममता चौधरी की तरफ से अजय राय को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद उनके समर्थकों ने जूते लेकर विरोध जताया.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव बीच 'नूरा कुश्ती' हो रही है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में असली मुद्दा हजारों करोड़ की चोरी का है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी चुनावी तैयारियों और रणनीति पर खुलकर बात की है. ओवैसी ने आजमगढ़, रामपुर और कैराना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पार्टी की बढ़ती ताकत का दावा किया. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधते हुए दोनों को चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी. ओवैसी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो योगी आदित्यनाथ संभल से और अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं.
2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है. वे गोरखपुर से बरेली तक 17 जिलों के हजारों शिक्षक मतदाताओं के साथ सीधा संवाद कर पूर्वांचल और रुहेलखंड में बीजेपी के सियासी दुर्ग को मजबूत करने में जुट गए हैं.
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन में बदलाव किया है. अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है. किसे मिली नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट खबर में देखें.
Owaisi Azamgarh Rally News: आजमगढ़ में ओवैसी ने बड़ा बयान दिया कि अब हमें नेहरू या गांधी की जरूरत नहीं, मुसलमान खुद नेता बनें. 2027 चुनाव से पहले सपा के गढ़ में दी चुनौती, यूपी में तीसरे मोर्चे के संकेत. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से अपना पहला प्रत्याशी पवन पांडे को घोषित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वहां से सीधा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. इस चुनौती पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, वे आज सनातन धर्म और अयोध्या की बात कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में उप विधानसभा चुनावों और राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में केवल दो उम्मीदवार उतारने का फैसला किया और तीसरे प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया. इसके पीछे अखिलेश यादव की एक सोची-समझी चुनावी रणनीति मानी जा रही है. दरअसल, राज्यसभा के चुनाव में 10 में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी को सफलता मिली.