Ashutosh Upadhyay
SP
Ajay
BSP
Keshav Chand Yadav
INC
Ajimullah
JANADIP
Nota
NOTA
Shriram Kushwaha
CPI(ML)(L)
Durgesh Kumar
BJJP
Dayanand
ADUP
Ramashray Rajbhar
JD(U)
Anil
AAAP
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और Gen-Z मतदाताओं को लेकर बीजेपी की रणनीति पर चर्चा हुई.
BSP मान रही है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर, सादाबाद की सभा में चले #बहन_जी_का_संदेश जैसे अभियानों से रफ्तार पकड़कर और छात्र आंदोलन के समर्थन के जरिए वह 2027 से पहले अपनी राजनीतिक जमीन फिर मजबूत करने की कोशिश कर सकती है.
यूपी में होने वाले 2027 का चुनावी अखाड़ा पश्चिमी यूपी बन रहा है. नगीना से सांसद बने चंद्रशेखर आजाद दलित वोटों के सहारे पश्चिमी यूपी में अपनी जड़े जमाना चाहते हैं, लेकिन अब कांग्रेस ने इसी इलाके की कमान दलित चेहरे संजीव आर्य को सौंपी है. कांग्रेस का यह दांव चंद्रशेखर के लिए सियासी टेंशन बन सकता है.
उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को मुलाकात किया. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब यूपी में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और रामपुर में आजम खान के समर्थक इस बात को लेकर नाराज हैं कि आजम विरोधी नेताओं की सपा में एंट्री कराई जा रही है.
उत्तर प्रदेश की सत्ता से सपा 2017 के चुनाव से बाहर है, लगातार दो चुनाव हार चुकी है और अब 2027 का चुनाव अखिलेश यादव के लिए काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में सवा ने सत्ता में वापसी का खास प्लान बनाया है, जिसका होमवर्क तैयार हो गया है. उसी लिहाज के अब टिकट फाइनल होंगे?
Brij Bhushan Sharan Singh Exclusive Interview: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों से बाइज्जत बरी हो गए हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि पूरा मामला हुड्डा परिवार की साज़िश थी, जिसका मकसद हरियाणा चुनाव जीतना था. उन्होंने बताया कि पार्टी और योगी आदित्यनाथ के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं, लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगे यह उन्होंने नहीं बताया.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा युवाओं को साधने की कोशिश कर रही है. भाजपा हर विधानसभा में एक टीम बनाएगी, जो स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं से बात करेगी और उनकी समस्याओं के बारे में जानेगी.
बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद की यूपी की सियासत में दोबारा से एंट्री हो गई है. आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस से मिशन-2027 का आगाज भी कर दिया और युवा वोटर्स को साधते नजर आए. इस दौरान उन्होंने जिस तरह अखिलेश यादव को अंकल कहा, उसके सियासी मायने साफ हैं.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का भले ही ऐलान न हुआ हो, लेकिन सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. आकाश आनंद ने हाथरस से जनसभा करके मिशन-2027 का आगाज कर दिया है तो अब बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमले किए.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में इस बार Gen-Z मतदाताओं को वोट बैंक माना जा रहा है. उनकी हिस्सेदारी लगभग 15% है, जो कई सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी दल 2027 के चुनाव में युवा वोटरों को साधने की रणनीति बना रहे हैं.