scorecardresearch
 

Tamil Nadu Election Schedule 2026: तमिलनाडु में बजा चुनावी बिगुल... 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav 2026 Voting Date: तमिलनाडु की सत्ता के लिए सबसे बड़ी जंग की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार तमिलनाडु का मुकाबला कितने चरणों में होगा. पिछली बार एक ही फेज में हुई वोटिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार का समीकरण क्या होगा? तमिलनाडु के इस महासंग्राम की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर...

Advertisement
X
एक ही फेज में होगा 234 सीटों का फैसला, तमिलनाडु तैयार ( Photo: ITG)
एक ही फेज में होगा 234 सीटों का फैसला, तमिलनाडु तैयार ( Photo: ITG)

तमिलनाडु की सत्ता के लिए सबसे बड़ी जंग की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार तमिलनाडु का मुकाबला एक ही चरण में होगा. सूबे की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. पिछली बार 2021 में भी एक ही फेज में वोटिंग हुई थी, जिसमें डीएमके गठबंधन को बड़ी जीत मिली थी. लेकिन इस बार थलापति विजय की एंट्री ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है.

तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं. इन सीटों के लिए पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में एक ही फेज में मतदान हुआ था. सूबे की सभी विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे और चुनाव नतीजों का ऐलान 2 मई को हुआ था. इन चुनावों में डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई थी. 

 Tamil Nadu Election

डीएमके की बड़ी जीत

डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन को 234 में से 157 सीटों पर जीत मिली थी. प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन को तब 75 सीटों पर जीत मिली थी. एएमएमके की अगुवाई वाला तीसरा और एमएनएम की अगुवाई वाला चौथा गठबंधन शून्य सीटों पर सीटों पर सिमट गया था. अन्य को भी दो सीटों पर जीत मिली थी. फिल्म अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन को विधानसभा चुनाव में मात मिली थी.

Advertisement

इस बार किस गठबंधन में कौन

तमिलनाडु चुनाव के लिए इस बार सत्ताधारी डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन में कांग्रेस और लेफ्ट समेत 21 दलों का गठबंधन तैयार किया है. इस गठबंधन में कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल हैं. वहीं, एआईएडीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन में बीजेपी और अन्य दल  छोटी-छोटी पार्टियां भी शामिल हैं. फिल्म अभिनेता थलापति विजय की अगुवाई वाली टीवीके चुनावी फाइट को तीसरा कोण देने की रणनीति के साथ मैदान में है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement