scorecardresearch
 

‘यह बयानबाजी का वक्त नहीं’, जंग में भारतीयों की सुरक्षा पर PM नरेंद्र मोदी की कांग्रेस को चेतावनी

केरलम में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला रैली में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और LDF सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जनता का रुख बदला हुआ है और NDA को व्यापक समर्थन मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी निशाना साधा है.

Advertisement
X
तिरुवल्ला में गूंजा बदलाव का नारा - PM मोदी बोले, केरल में बदल चुकी है हवा (Photo: Youtube/ @Narendra Modi)
तिरुवल्ला में गूंजा बदलाव का नारा - PM मोदी बोले, केरल में बदल चुकी है हवा (Photo: Youtube/ @Narendra Modi)

केरलम में माहौल पूरा चुनावी हो गया है. यहां की जनता 9 अप्रैल को मतदान करेंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनावी रैलियों का शोर पूरे प्रदेश में सुना जा सकता है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि केरलम इस बार बदलाव तय है. एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जंग के बीच बयानबाजी करने को लेकर चेतावनी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी एनडीए के प्रति जनता के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने खास तौर पर माताओं और बहनों के समर्थन को स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें केरल के चुनाव को नजदीक से देखने का मौका मिला है. वे पहले भी राज्य में आ चुके हैं, लेकिन इस बार माहौल अलग नजर आ रहा है.

उन्होंने कहा कि हवा का रुख बदला हुआ है. लोगों का मिजाज बदला हुआ है. पूरे केरल में परिवर्तन की भावना दिख रही है. 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी केरलम में मोदी-विजयन को एक साथ टार्गेट कर रहे हैं - फायदा होगा या नुकसान?

केरलम में बड़ा बदलाव आने वाला है

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि केरलम में अब बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी.

Advertisement

एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू

प्रधानमंत्री ने कहा कि एलडीएफ सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पहली बार बीजेपी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

‘खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा से न खेलें’ - PM मोदी की कांग्रेस को चेतावनी

पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जो खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों भारतीय खाड़ी देशों में काम करते हैं और वहां की सरकारें उन्हें अपने परिवार की तरह मानती हैं. यह भरोसा भारत के अच्छे रिश्तों की वजह से बना है.

उन्होंने साफ कहा कि इस समय ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जिससे वहां के लोगों में अविश्वास पैदा हो. राजनीति अपनी जगह है, चुनाव आते-जाते रहेंगे. मेरे लिए केरल के लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं.

PM मोदी ने LDF-UDF पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LDF और UDF पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां झूठ फैलाने में माहिर हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने कई मुद्दों पर लोगों को गुमराह किया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष ने केरल फाइल्स, कश्मीर फाइल्स और धुरंधर जैसी चीजों को झूठ बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वही पार्टियां FCRA और UCC जैसे मुद्दों पर भी गलत जानकारी फैला रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement