scorecardresearch
 

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही पार्टी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है. गठबंधन के तहत कुछ सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं.

Advertisement
X
कांग्रेस पार्टी ने असम चुनाव के लिए अब तक 101 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. (Photo: X/@INCAssam)
कांग्रेस पार्टी ने असम चुनाव के लिए अब तक 101 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. (Photo: X/@INCAssam)

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की 5वीं और अंतिम सूची जारी कर दी, जिसमें 7 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक राज्य की 126 सीटों में से 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वणुगोपाल ने आधिकारिक बयान में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है.

अंतिम सूची में गोसाईगांव से जोसेफ हसदा, डोटमा (एसटी) से बिर्खांग बोरो, बिजनी से रजत कांति साहा और भेरगांव से आंचुला ग्वारा दैमरी को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा मजबाट से नारायण अधिकारी, हाफलोंग (एसटी) से निर्मल लांगथासा और कटिगोराह से अमर चंद जैन को टिकट मिला है.

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: TMC ने जारी की दूसरी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की थी, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम थे. उस सूची में एक मौजूदा विधायक का टिकट काटा गया था और 11 सीटें सहयोगी पार्टी रायजोर दल के लिए छोड़ी गई थीं0 कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए कुल 15 सीटें छोड़ेगी.

कांग्रेस इस बार छह दलों के गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतर रही है. पार्टी 2016 से असम की सत्ता से बाहर है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 64 विधायक हैं. इसके सहयोगी असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 3 विधायक हैं.

Advertisement

विपक्ष में कांग्रेस के 26, एआईयूडीएफ के 15 और सीपीएम का 1 विधायक है, जबकि एक निर्दलीय सदस्य भी मौजूद है. बता दें कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement