Amit Vij
INC
Vibhuti Sharma
AAP
Advocate Jyoti Pal Bhim
BSP
Kartar Singh
SAD(M)
Satya Dev Saini
CPI
Nota
NOTA
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात से सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. राघव चड्ढा ने इसे एक यादगार सुबह बताया है. पंजाब चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है.
किसान आंदोलन के चलते 2020 में अकाली दल बीजेपी से 25 साल पुरानी दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो गई थी. अब पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पंजाब में बीजेपी और अकाली दल फिर से हाथ मिला सकते हैं.
इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सेशन के दौरान राहुल गांधी ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी. बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता पूछे जाने पर उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया और उनकी जमकर तारीफ की. यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब चुनाव करीब हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की सियासत गरमा गई है. प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पार्टी के भीतर ही उनके नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है और कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही है.
पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर खींचतान की तस्वीरें सामने आई हैं. जहां पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चरणजीत चन्नी के समर्थक आमने-सामने आ गए. संगरूर में 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' कैंपेन के तहत पंजाब कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ये हंगामा हुआ. जहां भूपेश बघेल के भी मौजूद थे. जिनके खिलाफ भी चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की. देखें वीडियो.
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस की बैठक की गई. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल गरमा गया.
संत रविदास की जयंती यानि गुरु पुर्णिमा के दिन बीजेपी समरसता संकल्प अभियान यात्रा की शुरुआत कर रही है. बीजेपी ने इस यात्रा के जरिए उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, उत्तराखंड सहित इस साल होने वाले सात राज्यों में दलित समुदाय को साधने का दांव चला है.
आम आदमी पार्टी के अस्त्र से विपक्ष आम आदमी पार्टी पर ही सिवारी वार करने की तैयारी कर ली है. पंजाब पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस से लेकर बीजेपी और अकाली दल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को सियासी कठघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है. पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है.
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने कर्मचारियों को "रब के बंदे" बताते हुए भगवंत मान सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन, निष्पक्ष जांच और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की.
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ चरणजीत सिंह चन्नी को मोर्चा खोलना क्या महंगा पड़ रहा है. यह बात इसीलिए कही जा रही है कि संसद परिसर के वायरल वीडियो से साफ जाहिर होता है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब चन्नी को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं दे रहे हैं.