Kulwant Singh Keetu
SAD
Manish Bansal
INC
Gurpreet Singh
SAD(M)
Dhiraj Kumar
BJP
Nota
NOTA
Baljit Singh Badbar
IND
Abhikaran Singh
IND
Jagraj Singh
NAPt
Gurbaj Singh
BMUP
Pappu Kumar
IND
Sukhwinder Singh
IND
Harpreet Singh
IND
Karamjit Singh
LIP
Raj Kumar
RSP
पंजाब में कुछ जिले ऐसे हैं, जो पिछले कुछ सालों में ही बने हैं. बरनाला ऐसा ही एक जिला है, यहां सिर्फ 3 ही विधानसभाएं हैं. संगरूर से अलग हुए इस इलाके में क्या इस बार कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी और अकाली दल अपना दम दिखा पाएंगे या नहीं. बरनाला की आखिर पहचान क्या है, जानिए...
रामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज़म खान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद रामपुर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों और यात्रियों की राय जानी गई. रामपुर की जनता ने शहर में हुए विकास, सड़कों और कानून व्यवस्था पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दीं. कुछ लोगों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में रामपुर में काफी विकास हुआ है और गुंडागर्दी खत्म हुई है, जबकि कुछ का कहना है कि बुनियादी बदलाव अभी भी सीमित हैं.
पंजाब के बरनाला विधानसभा सीट को लेकर शहीद भगत सिंह पार्क में स्थानीय निवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया. बरनाला में आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है. शहीद भगत सिंह पार्क में सुबह और शाम सैर करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों और समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी.
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की चर्चाएं अभी से तेज हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र धुरी में जनता की राय जानने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई. 2022 के चुनाव में भगवंत मान ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराया था. अब चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद धुरी के लोग विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ स्थानीय निवासियों का मानना है कि क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. जैसे नए अस्पताल का निर्माण, मोहल्ला क्लीनिक, फ्लाई ओवर, सड़कों का चौड़ीकरण और स्कूलों का कायाकल्प शामिल है.
पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में चुनावी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अकाली दल समान विचारधारा वाले दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुखबीर बादल के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. गठबंधन पर बात करते हुए सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन हैं और इनके साथ किसी भी स्थिति में कोई समझौता नहीं हो सकता.
अमित शाह के पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावे के बाद शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन को लेकर अपना रुख साफ किया है. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर समान विचारधारा वाले दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिए अकाली दल तैयार है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में अगली सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग NDA की सरकार चाहते हैं और आम आदमी पार्टी चुनाव में हार जाएगी. शाह ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा.
पंजाब में नशे के मुद्दे पर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री भगवंत मान आमने-सामने हैं. शाह ने पंजाब में नशे की सप्लाई को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए, तो मान ने बीजेपी पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके बाद लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने मान के आरोपों का जवाब दिया.
पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह ने भगवंत मान सरकार को घेरा, तो मान ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की. गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में अमित शाह ने परिजनों का हाल जाना. पंजाब में नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी जारी है.