Ranchi में BJP ने JMM को हराया
BJP उम्मीदवार ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पर बनाई बढ़त
Ranchi सीट पर BJP जीत की ओर
Ranchi में BJP ने ली निर्णायक बढ़त
Chandreshwar Prasad Singh JMM उम्मीदवार Mahua Maji से आगे
BJP उम्मीदवार 59897 वोट पाकर सबसे आगे
Mahua Maji
JMM
Pawan Kumar Sharma
IND
Barsha Gari
AJSUP
Sunil Kumar Gupta
JVM
Sanjay Sahay
JD(U)
Rajan Kumar Singh
AAP
Iftekhar Hassan Alias Nadeem Khan
IND
Rajesh Kumar Pandey
AITC
Neha Soni
BSP
Dinesh Soni
LJP
Jyoti Bhengra
RaMP
महुआ माजी, जो रांची से JMM की प्रत्याशी हैं, ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अपना विश्वास व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रांची की जनता उन पर विश्वास रखती है और उन्हें ही चुनेगी. महुआ माजी ने यह भी कहा है कि अब वे जनता की उम्मीदों और सपनों को साकार करने की कोशिश करेंगी.
झारखंड में पहले चरण के चुनाव के बाद बीजेपी ने बाकी बची हुई 38 सीटों पर अपना प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया है. इस दौरान बीजेपी लगातार JMM की गठबंधन सरकार पर हमलावर हो रही है. इस बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने गुरुवार (14 नवंबर) को रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर JMM, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार पर झूठे वादे और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.
झारखंड में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव आज से शुरू हो चुके हैं. पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. यह लोकतंत्र का अनोखा महापर्व है. रांची में एक अनोखा मामला देखा गया, जहां मूक-बधिर आदर्श जैन ने पहली बार मतदाता के रूप में भाग लिया. चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है. मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
चंपई सोरेन बीजेपी के तुरुप का पत्ता माने जा रहे हैं. वो सरायकेला से चुनाव लड़ रहे हैं और ऐसे में ये कोल्हान की सबसे हॉट सीट रहेगी. इसके अलावा जमशेदपुर ईस्ट से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू मैदान में हैं और उन्हें टक्कर कांग्रेस के दिग्गज वेटरन राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व सांसद अजय कुमार दे रहे हैं. ये मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में एक महत्वपूर्ण रोड शो का आयोजन किया। उन्होंने बोकारो और रांची में इस कार्यक्रम को अंजाम दिया, जहां जनता का भारी समर्थन मिला. इस अवसर पर, उन्होंने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचारियों को पाताल से निकालकर जेल में डालने की ठानी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं, जहां रांची में उनके रोड शो और जनसभाओं को लेकर जनता में उत्साह है. मोदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो के चंदनक्यारी में जनसभा से की. इसके बाद उनका अगला पड़ाव गुमला में जनसभा है.
झारखंड चुनाव में कोल्हान और संथाल परगना की रोचक लड़ाई के बीच रीजन-कास्ट से हटकर कम्युनिटी पॉलिटिक्स पर भी नजरें टिकी हैं. सूबे के 14 जिलों की करीब दो दर्जन सीटों पर कोयलाकर्मी प्रभावी हैं. इन सीटों पर चुनावी मुद्दे क्या हैं?
झारखंड विधानसभा चुनाव में एक तरफ इंडिया गठबंधन है. जहां हेमंत सोरेन की सरकार थी. JMM के साथ कांग्रेस और आरजेडी हैं. दूसरी तरफ बीजेपी अलग-अलग आजसू के साथ चुनावी मैदान में है, एक सीट उसने एलजेपी को भी दी हैं. सवाल है कि किस गठबंधन पर जनता भरोसा करेगी? देखें रांची से 'राजतिलक'.
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 30 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. वहीं राज्य में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से कई वादे किए.
झारखंड में चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है. इसी बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की हेमंत सरकार के रिपोर्ट कार्ड के बारे में बताया. इस दौरान उन्होने हेमंत सरकार की वापसी का दावा करते हुए उनके रिपोर्ट कार्ड के ए प्लस बताया.