scorecardresearch
 

दुनिया का सबसे स्‍वस्‍थ देश इटली, टॉप 50 में भी नहीं पहुंच सका भारत

दुनिया में सबसे स्‍वस्‍थ देशों की सूची में इटली को पहला स्‍थान हासिल हुआ है. भारत को काफी खराब रैकिंग मिली है.

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

दुनिया के स्‍वस्‍थ देशों की सूची जारी कर दी गई है. भारत टॉप 50 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया है. ये सूची ब्‍लूमबर्ग ग्‍लोबल इंडेक्‍स ने जारी की है. इसमें इटली को पहला स्‍थान हासिल हुआ है.

कैसे बनाई गई सूची
सूची को बनाने में कई मानक महत्‍वपूर्ण थे. इनमें अनुमानित जीवनकाल, मृत्‍यु के कारण, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जोखिम, कुपोषण, साफी पानी की उपलब्‍धता आदि को शामिल किया गया था.


लिस्‍ट में कौन अव्‍वल
लिस्‍ट में पहले स्‍थान पर इटली, दूसरे पर आइसलैंड, फिर स्विटजरलैंड, सिंगापुर और ऑस्‍ट्रेलिया का नाम था.

क्‍या मतलब है पहले स्‍थान पर आने का
इटली को पहला स्‍थान मिला है यानी वहां दुनिया में सबसे कम लोग मोटापे से ग्रसित हैं. साथ ही वह ऐसा देश है जो मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य, अनुमानित जीवनकाल और अन्‍य मानकों के अनुरूप रहने के लिए सबसे उपयुक्‍त स्‍थान है.

Advertisement


वहां के लोग पोषणयुक्‍त भोजन करते हैं और उन्‍हें दुनिया में सबसे बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं भी प्राप्‍त हैं. ऐसे में भारत का टॉप 50 में भी ना पहुंच पाना एक चिंता का विषय हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement