scorecardresearch
 

2015 की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये नौकरी पाना चाहते हैं तो इस साल आपको काफी मौके मिलेंगे. बस जरूरत है तो परीक्षाओं की तैयारी सही और सुनियोजित तरीके से करने की. इसके लिए जरूरी है कि सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान दिया जाए. खास तौर, से सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज पर, जो लगभग हर परीक्षा में काम आता है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये नौकरी पाना चाहते हैं तो इस साल आपको काफी मौके मिलेंगे. बस जरूरत है तो परीक्षाओं की तैयारी सही और सुनियोजित तरीके से करने की. इसके लिए जरूरी है कि सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान दिया जाए. खास तौर, से सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज पर, जो लगभग हर परीक्षा में काम आता है.

पेश हैं सामान्य ज्ञान के कुछ ऐसे तथ्य जो निश्चित ही आपके लिए मददगार होंगे. ये प्रश्न सिर्फ एक सैंपल हैं, परीक्षा में अच्छा करने के लिए ऐसे ढेर सारे तथ्यों की जानकारी अपेक्षित है.

1. 9 नवंबर 2014 को बर्लिन की दीवार गिरने की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई?
जवाब:  25 वीं वर्षगांठ

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया?
जवाब: ब्रिसबेन

3. किस राजनेता की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में घोषित किया गया?
जवाब: सरदार वल्लभ भाई पटेल

4. 2014 में किस खिलाड़ी को आईसीसी पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड के लिए चुना गया?
जवाब: भुवनेश्वर कुमार

5. '2014 द इलेक्शन दैट चैंज्ड इंडिया' पुस्तक किस पत्रकार की किताब है?
जवाब: राजदीप सरदेसाई

6. 2014 में किस अभिनेत्री को 'हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार' प्रदान किया गया?
जवाब: सुलोचना

Advertisement

7. 3 नंवबर 2014 को किस बड़े बॉलीवुड कलाकार का मुंबई में निधन हो गया?
जवाब: सदाशिव अमरापुरकर

8. विश्व का सर्वाधिक शुष्क मरुस्थल कौन- सा है?
जवाब: आटाकामा

9. 12वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन 2014 में कहां किया गया था?
जवाब: म्यांमार

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' के तहत किस गांव को गोद लिया?
जवाब: जयापुर

11. किस हिन्दी फिल्म को 2014 में ऑस्कर लाइब्रेरी में स्थान दिया गया है?
जवाब: हैप्पी न्यू ईयर

12. भारत और किस देश ने 'बराक-8 मिसाइल' का सफल परीक्षण 10 नवंबर 2014 को किया?
जवाब: यूएसए

13. देश के किस स्थान पर विश्व की सबसे उंची पवन टर्बाइन लगाई गई है?
जवाब: कच्छ (गुजरात)

14. 6 नवंबर 2014 को भारतीय नौसेना का कौन-सा नौसैनिक सहायता पोत दुर्घटनाग्रस्त हो गया?
जवाब: अस्त्रवाहिनी

15. ओडिशा स्थित चिल्का झील को किस संस्था की ओर से डेस्टिनेशन फ्लाई-वे घोषित किया गया?
जवाब: UNWTO

16. मानवरहित मालवाहक अन्तरिक्ष यान 'सिग्नस' प्रक्षेपण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह किस देश का था?
जवाब: अमेरिका

17. संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब: दीपक गुप्ता

18. 2014 में 'दलीप ट्रॉफी' प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता?
जवाब: मध्य क्षेत्र

19. किस देश के खिलाड़ी को 2014 में 'आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर' और 'आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया?
जवाब: मिशेल जॉनसन

Advertisement

20. भारत के किस प्रधानमंत्री को 2014 में जापान के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रांड कॉर्डन ऑफ द पाउलोनिया फ्लावर्स' से सम्मानित किया गया?
जवाब: डॉ. मनमोहन सिंह

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement