scorecardresearch
 

सिद्धांत ने बनाया देश का पहला 'म्यूजियम ब्रेल बुक'

जयपुर के एक हेरिटेज आर्किटेक्ट ने देश का पहला 'म्यूजियम ब्रेल बुक' तैयार किया है. जानिये क्या है यह किताब और इससे किसकी होगी मदद... 

Advertisement
X
फोटो : संदीप सहदेव
फोटो : संदीप सहदेव

जयपुर के सिटी पैलेस म्यूजियम में पहली बार 'म्यूजियम ब्रेल बुक' रखी जाने वाली है. यह देश की पहली 'म्यूजियम ब्रेल बुक' है.

इस ब्रेल बुक को हेरिटेज आर्किटेक्ट सिद्धांत शाह ने बताया है.


'म्यूजियम ब्रेल बुक' सिर्फ लिखित जानकारी नहीं देगी, बल्क‍ि इसमें छवियों को स्पर्श करके भी समझा जा सकेगा.इसे विशेषरूप से नेत्रहीन के लिए बनाया गया है.

सिद्धांत ने ग्रीस से हेरिटेज मैनेजमेंट में एमए की डिग्री हासिल की है. इसके बाद इथोस-सेंट गोबेन ने सिद्धांत को संग्रहालयों के लिए ब्रेल बुक विकसित करने के लिए स्कॉलशिप दी.


शुरुआत में सिद्धांत ने कई संस्थानों को लिखा, पर उनके किसी भी ई-मेल का जवाब नहीं मिला. ज्यादातर संग्रहालयों ने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया कि उनके संग्रहालय में नेत्रहीन नहीं आते.इसलिए उन्हें किसी ऐसे प्रोटोटाइप की जरूरत नहीं है.

Advertisement


सिद्धांत ने इंटरव्यू में कहा कि इस बात से बहुत चोट पहुंचती थी कि जिस प्रोटोटाइपिंग को संग्रहालय में रखने से उन्हें ही खुद लाभ मिलने वाला था, उसके लिए वो तैयार नहीं हो रहे थे.  

6 महीने भटकने के बाद नई दिल्ली स्थ‍ित नेशनल म्यूजियम डीएजी मॉडर्न और जयपुर के सिटी पैलेस स्थ‍ित एमएसएमएसआईआई म्यूजियम ने सिद्धांत को सपोर्ट किया.

Advertisement
Advertisement