स्वच्छ भारत विषय पर लिखे निबंध के लिए पुरस्कार जीतने वाली गोवा की एक नौवीं कक्षा की छात्रा चाहती है कि गांधी जयंती सिर्फ दो अक्टूबर को ही नहीं, बल्कि हर रोज मनाई जानी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा भी उसके निबंध को सराहा गया है.
मोदी ने दक्षिण गोवा के मडगांव में स्थित फातिमा कान्वेंट हाई स्कूल की छात्रा रविशा कुडचाडकर को ट्वीट कर बधाई दी. जबकि पर्रिकर ने भी सोमवार को छात्रा को ट्वीट कर बधाई दी.
In her prize winning essay, Ravisha from Goa writes about what should be done for a . I compliment her for her work.
— Narendra Modi (@narendramodi)
'स्वच्छ भारत' विषय पर लिखे निबंध में रविशा ने कहा, 'इसे गांधी जयंती पर महज झाड़ू उठाने से कहीं ज्यादा की जरूरत है, इसके बजाय हम किसी अन्य तकनीक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं'. यह निबंध प्रतियोगिता छात्रों की पहल के तौर पर आयोजित की गई थी.
निबंध में अंत में कहा गया, 'सिर्फ दो अक्टूबर नहीं, बल्कि हर रोज गांधी जयंती मनाई जानी चाहिए. मोदी ने इस पर ट्वीट किया, 'अपने पुरस्कार विजेता निबंध में गोवा की रविशा ने इस बारे में लिखा कि स्वच्छ भारत के लिए क्या किया जाना चाहिए. मैं उनके काम के लिए उनकी सराहना करता हूं.