scorecardresearch
 

नीति आयोग ने विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में खोलने की सिफारिश की

नीति आयोग ने भारत में विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस खोलने की अनुमति देने के लिए पीएमओ और एचआरडी मिनिस्ट्री से सिफारिश की है.

Advertisement
X
NITI AAYOG
NITI AAYOG

नीति आयोग ने भारत में विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस खोलने की अनुमति देने के लिए पीएमओ और एचआरडी मिनिस्ट्री से सिफारिश की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक नीति आयोग ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें यह कहा गया है कि देश में हायर एजुकेशन की स्थिति सुधारने के लिए विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस खोलने जरूरी हैं.

आपको बता दें कि यूपीए सरकार ने जब इस को लाया था तो बीजेपी के द्वारा इसका विरोध किया था. नीती आयोग ने पीएमओ और एचआरडी मिनिस्ट्री को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस भारत में खोलने की बात कही गई है. को भारत में बुलाने के लिए यूजीसी एक्ट में भी बदलाव किया जाएगा.

पिछले साल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीती आयोग से विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस की स्थापना करने से जुड़े रिपोर्ट को स्टडी करने को कहा था. जून 2015 में इस पर विचार करने के लिए सीनियर ब्यूरोक्रेट्स को मीटिंग के लिए भी बुलाया था. दरअसल यह विषय सरकार के नए एजुकेशन पॉलिसी का मुख्य हिस्सा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement