scorecardresearch
 

कम हुए एडमिशन, तो बंद कर दिया जाएगा इंजीनियरिंग कॉलेज: AICTE

AICTE ने उन सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है जिनमें पिछले पांच साल में 30% से भी कम एडमिशन हुए हैं.

Advertisement
X
प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर

देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में 27 लाख सीटें खाली पड़ी हैं. ऐसे में All India Council for Technical Education (AICTE) ने कहा है कि उन इंजीनियरिंग कॉलेजों को बंद कर दिया जाएगा, जिसमें पिछले पांच सालों से 30% से कम एडमिशन हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICTE के चैयरमैन अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा है कि जिन कॉलेजों में एडमिशन नहीं हो रहे हैं, उन्हें अगले साल तक बंद कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में ACRE देशभर में इंजीनियरिंग संस्थानों की संख्‍या कम करने पर काम को लेकर एक्टिव हो गई है. दरअसल, ACTED डाटा के मुताबिक देश भर में 10, 361 इंजीनियरिंग संस्थान हैं. जिनमें AICTE ने 37 लाख से अधिक छात्रों की कुल क्षमता को मंजूरी दी है. अब इनमें से 27 लाख सीटें खाली पड़ी हैं.

Advertisement

AICTE के चैयरमैन ने कहा है कि देश में नौकरियों की संख्या कम हो रही है. AICTE ने राष्ट्रीय छात्र स्टार्टअप पॉलिसी भी तैयार की है, जो जल्‍द अमल में लाई जाएगी. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement