scorecardresearch
 

5485 किमी साइकिल चलाकर ये शख्स फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचा रूस

जानें- एक फैन की कहानी जो फुटबॉल मैच साइकिल से देखने पहुंचा रूस

Advertisement
X
Clifin Francis (Facebook)
Clifin Francis (Facebook)

आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसने फुटबॉल के सारे फैंस को पीछे छोड़ दिया. केरल के रहने वाले 28 साल के इस शख्स का नाम क्लिफिन फ्रांसिस है. वह फुटबॉल के काफी बड़े फैन हैं और फीफा वर्ल्ड को लाइव देखने के लिए अपनी साइकिल से रूस पहुंच गए.

बता दें, क्लिफिन बच्चोें को मैथ्स की कोेचिंग भी देते हैं. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए अपना सफर 23 फरवरी को शुरू किया था और 5 जून को रूस पहुंच चुके हैं.

ऐसे शुरू किया सफर

सबसे पहले क्लिफिन ने फ्लाइट से दुबई पहुंचे और वहां से साइकिल खरीदी. जिसके बाद साइकिल से संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ईरान, अजरबेजान होते हुए रूस पहुंचे. अभी फिलहाल वह मास्को के रास्ते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा-  'मैं यूएई से ईरान शिप पर गया. दरअसल, मैं जॉर्जिया के रास्ते रूस जाना चाहता था, लेकिन मुझे वीजा नहीं मिला. इसलिए अजरबेजान होते हुए रूस गया'.

Advertisement

क्लिफिन ने बताया कि वह फुटबॉल के काफी बड़े फैन हैं उन्हें ये खेल सबसे ज्यादा पसंद है. उन्होंने बताया बचपन से लेकर अबतक मेरी फेवरिट टीम अर्जेंटीना है. फीफा वर्ल्ड कप को लाइव देखना मेरा बड़ा सपना है. वहीं इस सपने को पूरा करना मेरे लिए महंगा साबित हो रहा है. उन्होंने बताया वह फ्रांस और डेनमार्क के बीच होने वाले ग्रुप मैच देखना चाहते हैं. जिसके बाद कुछ दिन रूस में बिताएंगे और मेस्सी का साइन की हुई अपनी साइकिल से ही घर लौटेंगे.

आपको बता दें, क्लिफिन ने बीटेक की डिग्री लेने के बाद कोच्ची में सिस्टम इंजिनियर के तौर पर नौकरी भी की थी. इसके बाद उन्होंने साइकिल से सफर के पैसे जोड़ने के लिए मैथ की कोचिंग भी दी. इस दौरान वह रोजाना लगभग 50 किमी साइकिल चलाते थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement