टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट के दीवानें हैं और उन्होंने इसी क्षेत्र में नया कारनामा कर दिखाया है. साउथ कोरिया के वर्ल्ड ताइकवांडो हेडक्वाटर्स कुक्कीवॉन ने टाइगर श्रॉफ को फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ड से नवाजा है.
अपनी पहली ही फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में सफल पारी शुरू करने वाले टाइगर श्रॉफ के लिए यह दूसरी बड़ी कामयाबी है. कुक्कीवॉन का मानना है कि टाइगर श्रॉफ बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखने की खातिर प्रेरित करने के लिए एकदम सही रोल मॉडल हैं. मुंबई में जब उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया तो उन्होंने स्टंट्स के कुछ जलवे भी दिखाए.