UPSC CDS II 2021: 339 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू
UPSC CDS II 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS II 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2021 है. यहां देखें नोटिफिकेशन.
Sarkari Naukri ,UPSC CDS II 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS II 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है. संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा II के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है और 24 अगस्त 2021 को समाप्त होगी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 339 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख- 4 अग्सत 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 24 अगस्त 2021
UPSC CDS II 2021 परीक्षा की तारीख 14 नवंबर 2021
रिक्ति विवरण
भारतीय सैन्य अकादमी 100 पद
भारतीय नौसेना अकादमी 22 पद
वायु सेना अकादमी 32 पद
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी 185 पद
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
पात्रता मापदंड
आई.एम.ए. के लिए और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई- के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री
भारतीय नौसेना अकादमी के लिए- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री.
वायु सेना अकादमी के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री (10+2 स्तर पर फिजिक्स और मैथ्य के साथ) या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है) को 200 रुपये का शुल्क देना होगा.