scorecardresearch
 

Jharkhand Board Result declared: आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में छोटी, रशीदा और श्वेता बनीं स्टेट टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए हैं जिसमें बेटियों ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. धनबाद की रशीदा नाज़, बोकारो की छोटी कुमारी और रांची की श्वेता प्रसाद ने अपने-अपने स्ट्रीम में टॉप कर राज्य का मान बढ़ाया है. इस वर्ष भी छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है.

Advertisement
X

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड की बेटियों का जोश और जज्बा अब बेटों से काफी आगे है. इस साल आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों ही स्ट्रीम में बेट‍ियों ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. 

इस परीक्षा में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे. छात्रों यानी लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा. वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं. इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा. 

आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस: मिलिए झारखंड के स्टेट टॉपर्स से

झारखंड बोर्ड की इस परीक्षा में छोटी कुमारी, रशीदा नाज और श्वेता प्रसाद ने अपने-अपने स्ट्रीम में टॉप कर राज्य का मान बढ़ाया है. 
साइंस स्ट्रीम (Science): धनबाद की रशीदा नाज़ ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया है. वो DAV +2 हाई स्कूल, पाथरडीह की छात्रा हैं.   
आर्ट्स स्ट्रीम (Arts): बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. छोटी KN +2 हाई स्कूल, हरनाद की छात्रा हैं. 
कॉमर्स स्ट्रीम (Commerce): रांची की श्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है. वे योगदा सत्संग इंटर कॉलेज, रांची की छात्रा हैं. 

Advertisement

इस पीडीएफ को क्ल‍िक करके देखें पूरी ल‍िस्ट 

PDF देखें

बेटियों का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है. आर्ट्स स्ट्रीम में जहाँ 96.68% छात्राएं सफल रहीं, वहीं छात्रों का सफलता प्रतिशत 95.34% रहा. गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों में छात्राओं का प्रदर्शन शत-प्रतिशत के करीब रहा है, जो राज्य में महिला शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है.  परीक्षार्थी अपना विस्तृत रिजल्ट DigiLocker के माध्यम से results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement