Bihar Board 10th Result 2024 Date & Time: बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) फरवरी 2024 में आयोजित हुई मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित करेगा. रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2024) जारी होने के बाद छात्र, बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा छात्रों की सहूलियत के लिए आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा. बिहार बोर्ड आज रिजल्ट की डेट और टाइम का ऐलान कर सकता है.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा आज!
बिहार बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले डेट और टाइम की जानकारी दे देता है. बीते शनिवार जारी हुए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम की आधिकारिक पुष्टि भी एक दिन पहले कर दी गई थी. बोर्ड अधिकारी ने आजतक को बताया था कि बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया जा सकता है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है. बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर 31 मार्च को पटना के सभागार से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक रिजल्ट जारी कर सकते हैं.
यहां मिलेगी 10वीं रिजल्ट की ऑफिशियल डेट और टाइम
बिहार बोर्ड सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा करता है. बिहार बोर्ड 10वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट 'Bihar School Examination Board @officialbseb' पर नजर बनाए रखें.
बता दें कि बीते शनिवार (23 मार्च 2024) को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया था. इस साल 12वीं में पास हुए छात्रों को ओवरऑल पास प्रतिशथ 87.21 रहा है. अब 10वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 16 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द खत्म होना वाला है.