scorecardresearch
 
Advertisement
एजुकेशन

UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड

UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 1/9
UP Board Result 2020: बस कुछ ही देर में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने वाला है. एके‍डमिक ज्ञान को परखने वाली परीक्षाओं में कई बार कुछ छात्र फेल भी हो जाते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि फेल होने से ही सबकुछ खत्म हो जाता है. जिंदगी की शुरुआत में हारने वाले कई बार बहुत बड़ी बाजी जीत जाते हैं. हमारे सामने ऐसे कई उदाहरण भी हैं जो भले ही स्कूली जीवन में बहुत बड़ी सफलताएं या डिग्र‍ियां नहीं ले पाए लेकिन मिलेनियर बनकर या सफल बनकर पूरी दुनिया में पहचाने गए. आइए पढ़ें.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 2/9
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर का भी पढ़ने लिखने में बिल्कुल मन नहीं लगता था. देश को जीत के इतने ताज दिलाने वाले सचिन सिर्फ 10वीं तक पढ़े हैं.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 3/9
देश को क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. पढ़ाई में अच्छे ना होने की वजह से उन्हें खूब ताने मिलते थे. लेकिन क्र‍िकेट के लिए उन्होंने स्कूली पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया था.
Advertisement
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 4/9
दुनिया को Theory of Relativity दे गए मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को बचपन में मंद बुद्धि बालक समझा जाता था. महज 15 साल की उम्र में ही उन्होंने स्‍कूल जाना छोड़ दिया था. स्कूल में हमेशा कम अंक प्राप्त करने वाला यह बच्चा सात साल की उम्र तक पढ़ भी नहीं पाता था. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह आगे चलकर फिजिक्स में नोबेल प्राइस जीतेगा.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 5/9
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी होनहार स्टूडेंट की लिस्ट में शामिल नहीं थे. स्कूल शिक्षा के बाद उन्होंने कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा. आज वो दुनिया के चुनिंदा रईसों में एक हैं.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 6/9
आज हर कोई अपने हाथ में आईफोन चाहता है. एपल कंपनी का ये उत्पाद महंगा होकर भी लोगों की पहली चाहत है. क्या आपको पता है कि इसे बनाने वाले स्टीव जॉब्स भी कॉलेज ड्रॉप आउट हैं.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 7/9
आज सारी दुनिया पर फेसबुक का क्रेज है. उसके मालिक मार्क जकरबर्ग को भी कॉलेज छोड़ना पड़ा था. एक लड़की को खोजने के लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट बनाई. जिसे दुनिया फेसबुक के नाम से जानती है.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 8/9
रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी जो देश के नंबर वन रईस हैं. मुकेश अंबानी ने Stanford University में MBA में एडमिशन लिया था, लेकिन एक साल के बाद पढ़ाई छोड़ दी. वो अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे.
UP Board: फेल होना सब खत्म होना नहीं, देखें इन दिग्गजों के स्कूल रिकॉर्ड
  • 9/9
अपने ह्यूमर और अदाकारी से पूरी दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन ने महज 13 साल की उम्र में स्कूल को गुडबाय बोल दिया था. उनके पारि‍वारिक हालात इतने अच्छे नहीं थे कि वो पढ़ाई आगे जारी रख पाते. लेकिन उन्होंने अनुभवों से सीखकर सफलता पाई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement