सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है. जिसका इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक कर रहे हैं. चर्चा है कि बोर्ड 14 अप्रैल को परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026 की तिथि के संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है.
बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च, 2026 को खत्म हो चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इन्हें पहले घोषित करेगा.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
डिजीलॉकर पर भी इस तरह कर सकते हैं चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक से बढ़ जाता है. इसकी वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में छात्र डिलीलॉकर पर इस तरह अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इतने छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि इस साल CBSE के 10वीं बोर्ड परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. वहीं, परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है ताकि वे अपने भविष्य के फैसले कर सकें.
पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
CBSE 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए.