गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं, लेकिन पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. बाहर सूरज आग उगल रहा होता है, ऐसे में बच्चों को दोपहर के वक्त घर के अंदर रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. ज्यादातर पेरेंट्स की शिकायत होती है कि घर में रहते ही बच्चे या तो टीवी स्क्रीन से चिपक जाते हैं या मोबाइल में गेम खेलने लगते हैं.
अगर आप भी इस छुट्टी अपने बच्चों को स्क्रीन टाइम से बचाकर उनके दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इस समर वेकेशन बच्चों को घर बैठे सिखाएं ये शानदार ब्रेन स्टॉर्मिंग गेम्स, जो मनोरंजन के साथ-साथ उनका आईक्यू भी बढ़ाएंगे.
कल से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी भीषण लू की चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने छात्र सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है. राज्य के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कल से 20 मई से शुरू होने वाली है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि इस गेम्स के बारे में.
ये गेम आपके बच्चे की दिमाग को करते हैं तेज
सुडोकू
नंबर्स का अनोखा जादू. ये केवल एक खेल नहीं बल्कि दिमाग की बेहतरीन कसरत है. अखबारों और मैगजीन्स में आने वाले इस गेम को बच्चों को जरूर सिखाएं. इससे बच्चों की लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स मजबूत होती हैं.
स्क्रैबल या वर्ड हंट
अगर आप चाहते हैं कि खेल-खेल में आपके बच्चे की इंग्लिश और हिंदी की वोकैबुलरी मजबूत हो जाए, तो स्क्रैबल से बेहतर कुछ नहीं. इसमें अक्षरों को जोड़कर नए शब्द बनाने होते हैं. इससे बच्चों की स्पेलिंग सुधरती है, याददाश्त तेज होती है और वे नए शब्द खोजना सीखते हैं.
चेस
राजा-रानी की दिमागी जंग शतरंज को दुनिया के सबसे बेहतरीन ब्रेन गेम्स में गिना जाता है. इस गर्मी की छुट्टी अपने बच्चे को चेस के नियम सिखाएं और रोज उनके साथ एक गेमन जरूर खेले. चेस खेलने से बच्चों में फोकस बढ़ता है. वे अपनी चाल चलने से पहले सामने वाले की प्लानिंग को भांपना सीखते हैं, जिससे उनकी दूरदर्शिता बढ़ती है.
रुबिक्स क्यूब
3D पहेली का चैलेंज छह अलग-अलग रंगों वाले इस क्यूब को एक रंग में मिलाना हर बच्चे के लिए एक बड़ा और मजेदार चैलेंज होता है. इंटरनेट पर इसे सॉल्व करने की कई आसान ट्रिक्स मौजूद हैं. यह गेम बच्चों के स्पेशल अवेयरनेस और हाथ-आंख के तालमेल को बेहतर बनाता है. इसे सुलझाने से धैर्य भी बढ़ता है.
ब्लॉक बिल्डिंग या लेगो
नन्हें इंजीनियरों के लिए रंग-बिरंगे ब्लॉक्स को जोड़कर घर, गाड़ी या रोबोट बनाना बच्चों को बेहद पसंद आता है. यह खेल बच्चों की क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन को पंख देता है. बिना किसी स्क्रीन के बच्चे इसमें घंटों तक व्यस्त रह सकते हैं.