scorecardresearch
 

Kota: 'रचित, प्लीज लौट आओ...' 6 दिन से लापता छात्र के पिता ने लगाए पोस्टर, की ये अपील

लापता छात्र रचित के पिता ने आज तक से बात करते हुए कहा कि हमने पोस्टर भी छपवाए हैं और हम खुद गांव-गांव जाकर पोस्टर चिपका रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि मेरा बेटा दिखे तो हमें सूचना दें. सुबह 9:30 बजे कोटा पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम लेकर जंगल पहुंची थी.

Advertisement
X
पिछले छह दिन से लापता छात्र रचित के पिता ने कोटा में लगाए पोस्टर.
पिछले छह दिन से लापता छात्र रचित के पिता ने कोटा में लगाए पोस्टर.

कोटा में लापता छात्र रचित का आज छठे दिन भी नहीं कोई सुराग नहीं लग सका है. कोटा पुलिस ने आज डॉग स्क्वायड की टीमें भी चंबल नदी के किनारे और जंगल में छोड़ी थी लेकिन खाली हाथ ही लौटी. अब 16 वर्षीय लापता छात्र रचित के पिता ने अपने बेटे के पोस्टर छपवा कर कोटा के आसपास के हाईवे, ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए हैं.

बेटा तू जहां भी है घर आजा... पिता की बेटे से अपील

पिता गुहार लगा रहे हैं कि अगर डॉग स्क्वायड की टीमें आज के बजाय उस दिन आ जाती जब मौके से बैग और कुछ सामान मिला था तो शायद कुछ पता लग चल जाता. बेटे से मिलने की उम्मीद में पिता ने एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में उन्होंने अपने बेटे रचित से कहा कि बेटा तू जहां भी है घर आजा, तुझे कोई कुछ नहीं कहेगा, तेरे मम्मी पापा परेशान हैं, तुझे जो करना है वो करना पर एक बार घर आजा.

कोटा में एक लापता बेटे की तलाश में पिता दर-दर भटक रहा है और कोटा पुलिस प्रशासन कोई मदद नहीं कर पा रहा. पिता अपने बेटे को ढूंढने जंगल में भटक रहा है, आंखों से आंसू बह रहे हैं और घर पर मां ने 6 दिन से कुछ नहीं खाया है, बेसुध सी पड़ी है. वहीं कोटा पुलिस 6 दिन से लापता छात्र का पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है और उदास पिता से पूछ रही है कि आप बताइए क्या करें?

Advertisement

पुलिस ही मुझसे पूछ रही है कि आप बताइए कहां ढूंढें: पिता

लापता छात्र रचित के पिता ने आज तक से बात करते हुए कहा कि हमने पोस्टर भी छपवाए हैं और हम खुद गांव-गांव जाकर पोस्टर चिपका रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि मेरा बेटा दिखे तो हमें सूचना दें. सुबह 9:30 बजे कोटा पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम लेकर जंगल पहुंची थी. दो-तीन घंटे में ही वापस आ गई. पिता अकेला गांव-गांव पोस्टर लेकर घूम रहा है. पिता पुलिस से गुहार लगा रहा है कि मुझे मेरा बेटा ढूंढ कर दे दीजिए मैं तो आपके शहर कोटा में पढ़ने के लिए भेजा था, पर अब मैं इस पराये शहर में किस से उम्मीद करूं. अब पुलिस ही मुझसे पूछ रही है कि आप बताइए कहां ढूंढें, यह पुलिस का शर्मनाक बयान है कि पुलिस एक पिता से पूछ रही है कि आप बताइए क्या करें.

परिवार के 50 से 60 लोग कोटा पहुंचे

लापता बेटे को ढूंढने मध्य प्रदेश के राजगढ़ से आए पिता जगनारायण सोंधिया ने करीब 60 लोगों के साथ गरडिया महादेव का चप्पा-चप्पा छान मारा है. परिवार के 50 से 60 लोग कोटा में हैं. परिजनों को गरडिया महादेव मंदिर से 200 मीटर दूरी पर रचित का बैग, चप्पल, मोबाइल, पावर-बैंक, कमरे की चाबी, एक चाकू, रस्सी सहित अन्य सामान मिला था.

Advertisement

रचित के पापा ने कई ये बातें

रचित के पिता ने बताया कि वह दिसंबर में कोटा आया था जनवरी में उससे मिलने नहीं आ पाए, उसको कभी प्रेशर नहीं दिया, बस इतना कहता था बेटा जितनी पढ़ाई करनी हो कर लेना किसी भी बात का तनाव मत लेना. उसे केवल एलर्जी की प्रॉब्लम थी, बाकी कोई बीमारी नहीं थी. 

बीते रविवार से लापता है एमपी का रचित

बता दें कि लापता छात्र रचित मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी (16 वर्ष) का छठे दिन भी कोई पता नहीं लिग पाया है. वह कोटा में 1 साल से जईई की तैयारी कर रहा है और बीते रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हॉस्टल से टेस्ट की बात कहकर कोचिंग के लिए निकला था. बैग भी साथ लेकर गया था लेकिन टेस्ट देने नहीं पहुंचा. लापता होने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए गरडिया महादेव पहुंची. मंदिर तक केब में बैठकर गया और अंदर जाने के लिए दो बार टिकट लिया. ऑनलाइन भुगतान किया, उसके बाद से वह लापता है. गरडिया महादेव मंदिर इलाके में घना जंगल है, इस इलाके में लेपर्ड भालू जरक सियार सहित अन्य जानवर भी रहते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement