scorecardresearch
 

JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

JEE Main 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. पेपर 1 दो शिफ्ट में और पेपर 2 एक शिफ्ट में हुआ. बहुविकल्पीय प्रश्नों की जांच अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी और उम्मीदवारों के वास्तविक अंकों को NTA स्कोर में बदला जाएगा. 

Advertisement
X
रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा. ( Photo: Pixabay)
रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा. ( Photo: Pixabay)

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 16 फरवरी 2026 तक JEE Main 2026 सत्र 1 का रिजल्ट जारी करेगी.  साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी वेबसाइट पर जारी की जाएगी. सत्र 1 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा. अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

कब हुई थी परीक्षा?

JEE Main 2026 सत्र 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को हुई थी.

पेपर 1 दो शिफ्ट में हुआ:

JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, ऐसे करें चेकदोपहर 3 बजे से 6 बजे तक

पेपर 2 आखिरी दिन एक शिफ्ट में हुआ:
सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक

अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. उस पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2026 थी.

पेपर 2A और 2B का NTA स्कोर कैसे होगा जारी

JEE Main 2026 का पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) दो अलग-अलग सत्रों में कराया जाएगा. इसलिए NTA हर उम्मीदवार के असली (रॉ) अंकों के आधार पर NTA स्कोर तैयार करेगा. सत्र 1 की सभी शिफ्टों के NTA स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

Advertisement

रिजल्ट में यह जानकारी शामिल होगी:
गणित का NTA स्कोर
एप्टीट्यूड टेस्ट का NTA स्कोर
ड्राइंग टेस्ट (पेपर 2A) या प्लानिंग बेस्ड टेस्ट (पेपर 2B) का NTA स्कोर

कुल NTA स्कोर
यानि उम्मीदवारों को हर सेक्शन का अलग-अलग स्कोर और कुल स्कोर दोनों देखने को मिलेंगे.

कब हुई थी परीक्षा?
JEE Main 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को हुई थी.

पेपर 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में हुई:
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पेपर 2 की परीक्षा आखिरी दिन (29 जनवरी) एक ही शिफ्ट में हुई:
सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कॉपी कैसे चेक होगी?
पेपर 1 और पेपर 2 के सभी बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जांचे जाएंगे. उम्मीदवारों को मिले असली अंक (रॉ स्कोर) ही रिजल्ट बनाने में गिने जाएंगे. पेपर 2A (B.Arch) में ड्राइंग टेस्ट का डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा और उसके अंक भी कुल अंकों में जोड़े जाएंगे. जिन पेपरों की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में हुई है, उनके अंकों को NTA स्कोर में बदला जाएगा, ताकि सभी छात्रों के बीच सही तुलना हो सके. यानी रिजल्ट पूरी तरह अंतिम उत्तर कुंजी और आपके असली अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा.

Advertisement

रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए “JEE Main 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें.
  • अंतिम उत्तर कुंजी, रिजल्ट लिंक और अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement