NEET UG 2026 के री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हाई लेवल की मीटिंग की गई है. इस बैठक में जिसमें परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. परीक्षा सही तरह से कराने के लिए और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधान ने निर्देश दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में पाई गई सभी कमियों को व्यापक रूप से दूर किया जाए.
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि NEET री-एग्जाम सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित, सुचारू और बिना किसी गलती से आयोजित की जानी चाहिए.
पूरी तरह पारदर्शी परीक्षा
इस हाई लेवल बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा में सामने आई सभी खामियों को पूरी तरह दूर किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि री-NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और फुलप्रूफ तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए.
सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने के निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी राज्यों में जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ समन्वय बैठकें करने को कहा है ताकि परीक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा सके.