BSEB Bihar Board 12th Exam 2022 Schedule: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल आज (शनिवार) यानी 20 नवंबर को स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने जारी कर दिया है. बोर्ड ने ट्विटर पर BSEB Intermediate 2022 Date Sheet जारी कर दी है. जो स्टूडेंट्स इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे फौरन एग्जाम डेट शीट डाउनलोड करें. जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 01 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षाएं 14 फरवरी को समाप्त होंगी. बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल 10 जनवरी से शुरू हो जाएंगे और 20 जनवरी तक पूरे हो जाएंगे.
Bihar Board 10th-12th Exam 2022 Date Sheet: Check Here
Intermediate Annual Examination, 2022 के जारी Examination Schedule से संबंधित विज्ञप्ति (Communique) को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए link पर click करें-
— Bihar School Examination Board (@officialbseb)
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2022 एग्जाम डेटशीट के अनुसार, पहला एग्जाम 01 फरवरी को गणित विषय का होगा. हालांकि, इसी दिन दोपहर की शिफ्ट में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए परीक्षा सुबह और दोपहर की दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं. कुल 11 दिनों में एग्जाम लिए जाएंगे और आखिर में 14 फरवरी को ऑप्शनल सब्जेक्ट और कम्प्यूटर सांइस के पेपर के साथ परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी.
बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ टाइम दिया जाएगा. इस दौरान छात्र अच्छी तरह पेपर पढ़ सकेंगे और आंसर लिखने की योजना बना सकेंगे. हालांकि, कूल ऑफ टाइम में आंसर लिखने की अनुमति नहीं होगी. छात्र बोर्ड परीक्षा से जुड़े किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in को चेक करें.
बिहार बोर्ड 10वीं का शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें-