scorecardresearch
 
Advertisement
नॉलेज

जिन लोगों के CV में लिखी हैं ये बातें... उनके नौकरी लगने के चांस हो जाते हैं ज्यादा!

Photo: Pexels
  • 1/6

नई नौकरी पाने के लिए आप कड़ी मेहनत करते हैं. वह मेहनत रिज्यूमे बनाने से शुरू हो जाती है. CV या रिज्यूमे ही वह डॉक्यूमेंट होते हैं, जो आपके अनुभव और स्किल्स को इंटरव्यूअर को समझाते हैं.

 Photo: Pexels 
  • 2/6

कई बार ऐसे स्किल्स होने के बाद भी गलत रिज्यूमे की वजह से उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाते हैं. ऐसे में CV बनाते टाइम आपको इन बातों को जरूर एड करना चाहिए. 

Photo: Pexels 
  • 3/6

आपने जिस भी फील्ड में काम किया है उसके बारे में अपने CV में जरूर जिक्र करें. केवल इतना ही काफी नहीं है बल्कि उस कंपनी में आपने क्या काम किया है, इसके बारे में भी जरूर बताएं. अगर नौकरी के अलावा आपने कहीं इंटर्नशिप  या फ्रीलांस काम भी किया है तो, इसके बारे में जरूर लिखें. 

Advertisement
Photo: Pexels 
  • 4/6

आपके CV में केवल टेक्निकल चीजों का जिक्र नहीं होना चाहिए. इसमें आप अपनी सॉफ्ट स्किल के बारे में भी बता सकते हैं. इस तरह इंटरव्यूअर ज्यादा आकर्षित होते हैं.

 Photo: Pexels 
  • 5/6

इसके साथ ही कोशिश करें कि सीवी छोटी रहे पर दिखने में इंप्रेसिव लगे. इसमें फोटो का यूज जरूर करें. बिना फोटो के सीवी अधूरी मानी जाती है. किसी भी तरह की फोटो न लगाएं. सीवी में फॉर्मल फोटो का यूज करें. 

 

 Photo: Pexels  
  • 6/6

वहीं, अगर आपने किसी खास प्रोजेक्ट पर काम किया है, तो इसका जिक्र जरूर करें. इससे इंटरव्यूअर समझ पाएगा कि आखिर आपने क्या काम किया है और आपको क्यों हायर करना चाहिए. 

Advertisement
Advertisement