scorecardresearch
 
Advertisement
नॉलेज

चीन से कम सोते हैं भारत के लोग, जानें किस देश का स्लीपिंग टाइम है सबसे ज्यादा

Countries with highest average sleep time
  • 1/7

दुनिया में कहां के लोग सबसे ज्यादा सोते हैं, क्या कभी इस बारे में हमने सोचा है. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एवरेज स्लीप टाइम रिपोर्ट 2026 ने इसका खुलासा किया है. इसके मुताबिक, न्यूजीलैंड के लोग सबसे ज्यादा देर तक सोते हैं. यहां सोने का औसत समय  447 मिनट यानी 7 घंटे 30 मिनट के करीब है. यहां लोग 11.30 से पहले बेड पर चले जाते हैं. (Photo- Pexels)

Countries with highest average sleep time
  • 2/7

न्यूजीलैंड के बाद नंबर आता है नीदरलैंड का. यहां भी लोग करीब 7 घंटे 25 मिनट तक सोते हैं. यहां के लोग रात 12 बजे तक सो जाते हैं. उनका बेड टाइम 12.07 है. इससे पता चलता है कि इन देशों में लोग सुकून की नींद लेते हैं.  (Photo- Pexels)
 

Countries with highest average sleep time
  • 3/7

तीसरे नंबर पर फिनलैंड है. यहां भी लोग  443 मिनट यानी वहीं 7.20 मिनट के करीब ही सोते हैं. यहां भी सोने का समय रात 12 बजे के करीब है. इसके बाद नंबर आता है यूके का. यूके में भी लोग साढ़े सात घंटे की नींद पूरी कर लेते हैं, लेकिन यहां लोग देर से सोने जाते हैं और देर से उठते हैं. क्योंकि यूके का बेड टाइम 12.28 के करीब होता है.  (Photo- Pexels)
 

Advertisement
Countries with highest average sleep time
  • 4/7

सोने के मामले में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. यहां भी लोग 440 मिनट यानी करीब 7 घंटे 20 मिनट की नींद लेते हैं. यहां के लोग सोने जल्दी चले जाते हैं. क्योंकि यहां का बेड टाइम 11.30 है. इसका मतलब ऑस्ट्रेलिया के लोग जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं.  (Photo- Pexels)
 

Countries with highest average sleep time
  • 5/7

सोने के मामले भारत की स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं है. हां, जापान की तुलना में यहां के लोग ज्यादा सोते हैं. जापान का एवरेज स्लीपिंग टाइम 352 मिनट है यानी वहां लोग सिर्फ  5 घंटे 50 मिनट या 6 घंटे ही सो पाते हैं. जापान में लोग सोने के लिए भी काफी देर से जाते हैं. वहां का बेड टाइम 12.49 है. दुनिया में सबसे कम जापान के लोग सोते हैं. जबकि, भारत का औसत स्लीपिंग टाइम 395 मिनट यानी 6 घंटे 35 मिनट है.  (Photo- Pexels)
 

Countries with highest average sleep time
  • 6/7

सोने के मामले में भारत के लोग चीन से पीछे हैं. चीन में एवरेज स्लीपिंग टाइम करीबन 6 घंटे चालीस मिनट है. जबकि भारत में लोग सिर्फ 395 मिनट यानी लगभग साढ़े छह घंटे ही सोते हैं. वहीं बेड टाइम की बात करें तो चीन में लोग 12.32 मिनट तक सोने चले जाते हैं, जबकि भारत में लोग थोड़ा पहले यानी 12.26 तक बेड पर जाते हैं. यानी चीन की तुलना में भारत के लोग कुछ मिनट पहले सोते हैं और जल्दी उठ जाते हैं. स्लीपिंग टाइम के मामले में भारत 39वें नंबर पर है.    (Photo- Pixabay)
 

Countries with highest average sleep time
  • 7/7

यूरोपियन स्लीप इंडेक्स 2026 ने 25 शहरों में नींद की स्थितियों की तुलना करके यह निर्धारित किया कि झपकी लेने के लिए सबसे अच्छे और सबसे खराब स्थान कौन से हैं. रात में होने वाली डिस्टर्बिंग गतिविधियां, शोर-शराबे से जुड़े पर्यावरणीय और जीवनशैली संबंधी आंकड़ों का उपयोग करते हुए, इस सूचकांक ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए शोर, प्रकाश प्रदूषण, वायु गुणवत्ता, धूम्रपान दर, शराब की खपत के आधार पर औसत नींद की अवधि का आकलन किया. इस इंडेक्स के अनुसार, सोने के मामले में लंदन सबसे खराब शहर है. यहां सुकून की नींद काफी मुश्किल है.  (Photo- Reuters)
 

Advertisement
Advertisement