scorecardresearch
 
Advertisement
नॉलेज

एयर होस्टेस को सिर्फ सैलरी नहीं मिलती... इन चीजों के लिए भी मिलते हैं मोटे पैसे!

Photo : Pexels
  • 1/6

एयरलाइन इंडस्ट्री में एयर होस्टेस का करियर सिर्फ ग्लैमरस नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी बहुत मजबूत होता है. हालांकि, शुरुआती सैलरी ही एक बड़ा आकर्षण होती है लेकिन एयर होस्टेस को इसके अलावा कई तरह के भत्ते और सविधाएं मिलती हैं, जो उनकी कुल सैलरी को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं. 
 

Photo : Pexels
  • 2/6

एयर होस्टेज बनना लाखों लड़कियों का सपना होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एयर होस्टेज की सैलरी कितनी होती है या उन्हें सैलरी के अलावा किन-किन चीजों के और पैसे मिलते हैं. अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं. 
 

Photo : Pexels
  • 3/6

ब्लूम एंड फ्लाई अकेडमी की ओर से बताया गया है कि एयर होस्टेज को फ्री या डिस्काउंट के साथ प्लेन टिकट मिलते हैं. इसके साथ उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के लिए पास भी दिए जाते हैं. जब भी केबिन क्रू इंटरनेशनल उड़ान भरते हैं तो, उनके रहने, खाने-पीने और रोज की जरूरतों का खर्च एयरलाइन देता है. उन्हें अपने पास से एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत होती है. 

Advertisement
Photo : Pexels
  • 4/6

माना जाता है कि एयर होस्टेज को परफॉर्मेंस बोनस भी दिया जाता है. उन्हें उनकी काम की गुणवत्ता के बेसिस पर परफॉर्मेंस बोनस दिया जाता है. अगर वह फ्लाइट्स समय पर पूरा करती हैं या यात्रियों को बेहतरीन सेवा देती हैं, तो एयरलाइन उन्हें पैसे देता है. यह बोनस हर महीने या सालाना आधार पर दिया जा सकता है. 
 

Photo : Pexels
  • 5/6

ओवरटाइम के भी मिलते हैं पैसे. जब एयर होस्टेस लंबी इंटरनेशनल उड़ानों में या रात की फ्लाइट्स में काम करती हैं, तो उन्हें इसके लिए पे किया जाता है. जितनी लंबी उड़ान उतना अच्छा पैसा. इसके साथ ही यात्राओं के दौरान रहने और ठहरने के खर्च के लिए डेअरीज और लॉजिंग अलाउंस दिया जाता है. 
 

Photo : Pexels
  • 6/6

एयरलाइन अपने स्टाफ को और भी कई फायदे और सुविधाएं देता है. इसमें मेडिकल इंश्योरेंस, रिटायरमेंट प्लान, एयरलाइन टिकट पर छूट और कभी-कभी बोनस पैकेज शामिल हो सकते हैं. 
 

Advertisement
Advertisement