scorecardresearch
 
Advertisement
नॉलेज

क्यों नामीबिया को कहते हैं खाली देश, वहां कैसा रहता है माहौल? जिससे आज भिड़ेगा भारत

Photo : Pexels
  • 1/8

खेल के इंटरनेशनल स्टेज पर आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होने जा रहा है.  लेकिन खेल से पहले यह सवाल चर्चा में है कि आखिर नामीबिया को “खाली देश” क्यों कहा जाता है और वहां का माहौल कैसा है?
 

Photo : Pexels
  • 2/8

नामीबिया एक ऐसा देश है जो घूमने और नई चीजें देखने का शानदार मौका देता है. यह अफ्रीका के दक्षिण में स्थित है और अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां एक तरफ विशाल रेगिस्तान है तो दूसरी तरफ अटलांटिक महासागर की लंबी तटरेखा. 
 

Photo : Pexels
  • 3/8

नामीबिया रेगिस्तान के ऊंचे रेत के टीले और यहां रहने वाली अलग-अलग जनजातियों की संस्कृति इसे और खास बनाती है. यह देश प्राकृतिक सुंदरता और अनोखे अनुभवों से भरा हुआ है. रेत के ऊंचे-ऊंचे टीले, दूर तक फैले बजरी के मैदान और ऊबड़-खाबड़ पहाड़, यही इसकी पहचान है. इसे दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान माना जाता है, जो लगभग 5.5 करोड़ (55 मिलियन) सालों से अस्तित्व में है. 
 

Advertisement
Photo : Pexels
  • 4/8

यहां पानी भी काफी कम मिलता, लेकिन सूखी नदी की धाराएं इस इलाके को अलग-अलग हिस्सों में बांटती हैं. यही खासियत नामीब रेगिस्तान को नामीबिया का एक मशहूर पर्यटन स्थल बनाती है.  
 

Photo : Pexels
  • 5/8

नामीबिया के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यहां भाषाओं की काफी विविधता देखने को मिलती है. पूरे देश में करीब 30 भाषाएं बोली जाती हैं. इनमें से 11 से ज्यादा भाषाएं स्थानीय यानी मूल भाषाएं हैं. नामीबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है, इसलिए यहां अलग-अलग समुदायों की भाषाएं सुनने को मिलती हैं. सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में ओशिवाम्बो (Oshiwambo) है, जिसे करीब 49% लोग बोलते हैं. इसके बाद खोएक्होएगोवाब (Khoekhoegowab) लगभग 11%, अफ्रीकान्स (Afrikaans) 10%, रुक्वांगली (Rukwangali) 9% और ओत्जीहेरेरो (Otjiherero) लगभग 9% लोग बोलते हैं. 
 

Photo : Pexels
  • 6/8

नामीबिया का वाइल्ड लाइफ भी बेहद खास है. नामीबिया अपने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जाना जाते हैं. खासकर यहां सबसे ज्यादा चीतों की संख्या पाई जाती है, जो स्वतंत्र रूप से जंगल और मैदान में घूमते हैं. लगभग 3,000 चीतों के लिए यह देश एक सुरक्षित और प्राकृतिक घर की तरह है और ये संख्या दुनिया के कुल चीतों का एक बड़ा हिस्सा है. नामीबिया के तट पर हमेशा ही घना कोहरा और तेज तूफान आते हैं, जिससे कई नाविकों की जान चली जाती है. 1940 के दशक में यहां एक पुरानी पट्टिका मिली थी, जिसमें मृत नाविकों के कंकाल पाए गए थे. यह पट्टिका एक बचे हुए नाविक ने बनाई गई थी और इसे ढूंढने वाले को उत्तर की तरफ जाने का रास्ता दिखाने के लिए रखा गया था. इस जहाज की दुर्घटना लगभग एक सदी पहले हुई थी. 
 

Photo: Pexels
  • 7/8

यह देश दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक बड़ा देश है लेकिन इसकी आबादी बेहद कम है. देश का क्षेत्रफल बड़ा है, जबकि कुल जनसंख्या लगभग 25–30 लाख के आसपास मानी जाती है. आबादी का घनत्व बेहद कम है यानी प्रति वर्ग किलोमीटर बहुत कम लोग रहते हैं. देश का बड़ा हिस्सा नामीब और कालाहारी रेगिस्तान से ढका हुआ है. 
 

Photo: Pexels
  • 8/8

माना जाता है कि इसका क्षेत्रफल करीब  824,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो भारत से लगभग 2.5 गुना बड़ा है. इस जगह का तापमान दिन में बहुत अधिक और रात में काफी कम हो जाता है.

Advertisement
Advertisement