सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं... तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPTET) 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है. लेकिन जारी हुए सख्य नियम की जानकारी हर उम्मीदवार को होनी चाहिए.
क्या है नया नियम?
इस साल जिस नियम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह उम्मीदवारों की शादी से जुड़ा हुआ है. कमीशन से साफ कर दिया है कि ऐसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की है या एक से पत्नियां जीवित हैं, वे UPTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर कोई महिला ऐसे पुरुष से शादी करती हैं, जिसकी पहले से ही पत्नी है, तो वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं.
मिल सकती है छूट
हालांकि, इस नियम में उम्मीदवारों को छूट भी मिल सकती है. अगर किसी मामले में राज्यपाल की ओर से अनुमति मिलती है, तो ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
कमीशन ने यह भी साफ कर दिया है कि केवल परीक्षा पास कर लेना ही इन पदों पर सिलेक्शन का रास्ता नहीं है. परीक्षा पास करने के बाद तुरंत नियुक्ति नहीं की जाएगी बल्कि इसके लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन समेत अन्य मानकों के बेसिस पर किया जाएगा.
गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
फॉर्म भरते टाइम अगर किसी उम्मीदवार ने गलत जानकारी दी तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं उम्मीदवार के रिजल्ट को भी रद्द किया जा सकता है और साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.
OTR रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य
बता दें कि इस साल उम्मीदवारों को OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. इसके बिना उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद उन्हें एक यूनिक OTR ID दी जाएगी जिसका यूज वे आने वाले भर्तियों के लिए कर सकते हैं. UPTET 2026 भर्ती के लिए OTR को अनिवार्य कर दिया गया है.
ऐसे करें आवेदन