scorecardresearch
 

RRB Recruitment 2020: रेलवे ने निकाली 2792 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri, Govt Jobs, RRB Recruitment 2020, Railway Apprentice Recruitment 2020: रेलवे ने 2792 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. बढ़ी हुई तारीख के बाद योग्य व इच्छुक उम्मीद्वार अब 9 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
X
Sarkari Naukri, Govt Jobs, RRB Recruitment 2020, Railway Apprentice Recruitment 2020, सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri, Govt Jobs, RRB Recruitment 2020, Railway Apprentice Recruitment 2020, सरकारी नौकरी

Railway Apprentice Recruitment 2020: रेलवे ने अप्रेंटिस के 2792 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. बढ़ी हुई तारीख के बाद योग्य व इच्छुक उम्मीद्वार अब 9 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. शुरुआत में इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई थी. लेकिन कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 2792 पदों पर दोबारा भर्ती के लिए आवेदन का मौका दिया है.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, एससी/एसटी समेत कई वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष तक छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क के रूप में Gen/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए का भुगतान करना होगा. वहीं, SC/ST/PWD और महिला वर्ग के उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, एसबीआई यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

Advertisement

योग्यता

उम्मीदवार के पास 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. साथ ही आवेदन वाले ट्रेड का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट का होना भी अनिवार्य है.

Eastern Railway Apprentice Recruitment 2020 के तहत लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि डायरेक्ट भर्ती की जाएगी. इसके तहत उम्मीदवारों के 10वीं क्लास के मार्क्स और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर सूची बनाई जाएगी, इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

1_062920101207.jpg

भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने के लिए .

नीचे क्लिक कर पाएं हजारों की संख्या में निकली भर्तियों की जानकारी

Advertisement
Advertisement