RRB Group D Admit Card, Exam Date 2021: रेलवे में ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन CBT 1 परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली है. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई किया है, उनके लिए CBT 1 परीक्षा कई फेज़ में परीक्षा आयोजित होगी. एग्जाम से 4 दिन पहले कैंडिडेट के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट किया है कि किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्यम से एडमिट नहीं भेजा जाएगा.
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अभी तक Phase 1 CBT की डेट्स की घोषणा नहीं की है मगर अनुमान है कि 15 सितंबर से पहले ही नोटिस जारी कर दिया जाएगा. परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होने वाली थीं मगर कोरोना के खतरे के चलते समय से एग्जाम शुरू नहीं हो पाए. बोर्ड अब 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कई फेज़ में ऑनलाइन एग्जाम आयोजत करेगा.
एग्जाम एडमिट कार्ड और एग्जाम का शेड्यूल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किए जाएंगे. पहले फेज़ में जिन उम्मीदवारों का एग्जाम होगा, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. उम्मीदवार को बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपना एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. किसी भी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नज़र बनाकर रखें.