scorecardresearch
 

राजस्थान में 12वीं पास के लिए 1200 पदों पर निकली भर्ती, करें अप्लाई

12वी पास हैं तो यहां मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

पदों की संख्या

भर्ती में कुल 1200 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. जिसमें नॉन टीएसपी और टीएसपी पद शामिल हैं.

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो.

आयु सीमा

भर्ती में 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में सरकारी नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल और क्रिमी लेयर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये और ओबीसी नॉन क्रिमी लेयर वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. साथ ही एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.

Advertisement

आवेदन करने की आखिरी तारीख

इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया 14 जून 2018 से शुरू होगी.

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा.

जॉब लोकेशन

राजस्थान

कैसे होगा सलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement