scorecardresearch
 

क्या दोबारा NEET देने के लिए फिर से करना होगा रजिस्ट्रेशन? मिलेगा नया एडमिट कार्ड या पुराना आएगा काम

नीट 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद से देशभर में हाहाकार मच गया है. छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है. लेकिन अब इसके बाद क्या होगा इसे लेकर NTA ने प्रेस रिलीज जारी किया है. एक सवाल जो छात्रों के मन में उठ रहा है वह ये है कि क्या दोबारा पेपर देने के लिए दोबारा से सारा प्रोसेस रिपीट करना होगा या क्या पुराने एडमिट कार्ड ही परीक्षा में काम आएंगे. अगर आप भी इन सवालों को लेकर कंफ्यूज हैं, तो जान लेते हैं इसके जवाब. 

Advertisement
X
दोबारा NEET एग्जाम देने के लिए करना होगा ये काम.
दोबारा NEET एग्जाम देने के लिए करना होगा ये काम.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक और विवादों के बाद से रद्द कर दी गई है. करीब 22 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. कड़ी मेहनत के बाद भी अब उम्मीदवारों की उम्मीद टूटते नजर आ रही है. पेपर रद्द होने के बाद से छात्रों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. परीक्षा रद्द होने के बाद अब सबसे बड़ा कन्फ्यूजन उन नियमों को लेकर है जो दोबारा होने वाली परीक्षा पर लागू होंगे. 

छात्र NTA की ओर से जारी किए हेल्पलाइन पर लगातार पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें पूरी प्रोसेस फिर से दोहरानी होगी या पुराने डॉक्यूमेंट ही दोबारा काम आएंगे. हालांकि, बता दें कि NTA जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करने वाला है. लेकिन उससे पहले ये मालूम होना चाहिए कि एडमिट कार्ड,फोटो और सिग्नेचर को लेकर क्या नियम लागू होंगे. 

क्या दोबारा जारी होंगे एडमिट कार्ड?

NEET के री-एग्जामिनेशन के लिए पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे. एनटीए पुराने एडमिट कार्ड्स को अमान्य घोषित कर देता है. लेकिन परीक्षा से जुड़ी नई डेट, समय और नए एग्जाम सेंटर्स अलॉट किए जाएंगे. इसलिए हर छात्र को एक फ्रेश एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. पुराने एडमिट कार्ड को सेंटर पर लेकर जाना बहुत बड़ी गलती हो सकती है. एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के लिए अलग से लिंक एक्टिव करेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पुराने लॉगिन क्रेडेंशियल्स को संभाल कर रखें. क्योंकि नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हीं की जरूरत पड़ेगी.

Advertisement

फोटो और सिग्नेचर के लिए भी सेम होंगे नियम? 

फोटो और सिग्नेचर को लेकर भी छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. ये इसलिए क्योंकि आपको दोबारा कोई फॉर्म भरने या फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.आपने शुरुआत में जो फोटो और डिजिटल सिग्नेचर पोर्टल पर सबमिट किए थे वहीं दोबारा काम आएंगे. वही आपके नई एडमिट कार्ड पर दिखाई देगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement