ग्रेजुएशन के बाद अच्छी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी पाने के लिए MBA एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है. हर साल लाखों युवा अच्छी पैकेज के उम्मीद में MBA में एडमिशन ले लेते हैं. लेकिन कई बार उनका ये फैसला गलत साबित हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि MBA में भी कई स्पेशलाइजेशन होते हैं और बदलते जॉब मार्केट के साथ गलत कहीं गलत स्पेशलाइजेशन न चुन लें जिससे उनके करियर पर गलत असर पड़े. आज के दौर में मार्केटिंग, फाइनेंस या डेटा और एआई (AI) विकल्प इतने हैं कि अच्छे हैं कि कहीं एक गलत फैसला आपका 2 साल बर्बाद न कर दें. इसके साथ ही केवल अच्छी डिग्री होने से काम नहीं चलने वाला है आपके पास डिमांडिंग स्किल्स भी होना अनिवार्य है.
आज के समय में ऐसी कई कंपनियां हैं, जिनके पास बजट की कमी नहीं है वह आपको मुंह मांगी सैलरी देने को तैयार हैं लेकिन आपके पास वह स्किल होनी चाहिए. ऐसे में MBA के ये कोर्सेस आपकी मदद कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में.
MBA इन बिजनेस एनालिटिक्स एंड एआई
आज के दौर में डेटा ही हर कुछ है. इस फील्ड में बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए डेटा और AI टूल्स का यूज करना बताया जाता है. इस समय जिस तरह का जॉब मार्केट चल रहा है , MBA का ये कोर्स सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला कोर्स बन चुका है.
MBA इन फाइनेंस
वहीं, दूसरी ओर MBA इन फीइनेंस कॉर्पोरेट वर्ल्ड की सबसे अमीर फील्ड की तरह सामने आती है. इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फिनटेक (FinTech) और कॉर्पोरेट वेल्थ मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशन में शुरू से ही अच्छी सैलरी दी जाती है. इसके लिए MBA इन फीइनेंस कोर्स आपके बहुत काम आता है.
MBA इन डिजिटल मार्केटिंग
पुराने जमाने में सेल्स वाले दिन अब खत्म हो चुके हैं. आज के दौर में सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी और ई-कॉमर्स का जमाना है. ऐसे में जिन लोगों को कंज्यूमर की पसंद और ना पसंद की अच्छी नॉलेज है, वह इस फील्ड को चुन सकते हैं.
MBA इन कंसल्टिंग और स्ट्रेटेजी
अगर आपको भी बड़ी कंपनियों की परेशानी को सुलझाने में मजा आता है, तो मैनेजमेंट कंसल्टिंग का फील्ड आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. विदेशों में भी इसकी डिमांड होती है और अगर आपके पास अच्छी स्किल है, तो ये क्षेत्र आपके लिए बहुत अच्छा है.
फिनटेक और डिजिटल बैंकिंग
आज का जॉब मार्केट फाइनेंस और टेक्नोलॉजी पर ही टिका हुआ है. इस फील्ड में नौकरियों के भी कई विकल्प खुल रहे हैं. डिजिटल पेमेंट्स, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग ऐप्स के समय में ये स्पेशलाइजेशन भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.