scorecardresearch
 
DU में है 4 हजार टीचर्स की पोस्ट खाली

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचर की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए जल्द ही सुनहरा मौका आने वाला है. डीयू में 4 हजार टीचर्स की सीट खाली है. ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित करने को कहा है.

Advertisement
X
delhi university job vacancy teachers

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसके लिए सभी कॉलेजों को लेटर भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉलेजों के डीन देवेश सिंहा ने बताया कि विभिन्न कॉलेजों के गवर्निंग बॉडीज वैकेंसी की स्थिति डीयू को भेजने वाले हैं. हालांकि कुछ कॉलेजों ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है. डीयू से अप्रूवल मिलने के बाद कॉलेजों के ऊपर स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की जिम्मेदारी होगी.

सिंहा ने बताया कि इस बार फॉर्म्स कुछ इस तरह डिजाइन किए गए है कि आवेदक को सिर्फ कॉलेज के नाम और जिस विषय बदलने होंगे. पिछली बार कॉलेजों के अनुसार फॉर्म अलग-अलग थे. बड़ी संख्या में शिकायत आने के बाद पैटर्न को बदल दिया गया है.

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कुल सीट 10 हजार है, जिसमें 4 हजार खाली है. इन सीटों पर हर चार महीने के लिए एड हॉक शिक्षकों को अप्वॉइंट किया जाता है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 28 कॉलेजों से यह पूछा गया है कि यदि आपके कॉलेज में प्रिंसिपल का पद खाली है तो उसके लिए भी नोटिफिकेशन जारी करें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement