BSEB Bihar Board 10th Result 2022 Date: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों जारी कर दिये हैं. जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं. पहले दिन आयोजित हुई गणित की परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगी थीं. इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मोतिहारी के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा रद्द कर रीएग्जाम आयोजित करने का फैसला किया. गणित का रीएग्जाम 24 मार्च को सुबह की शिफ्ट में आयोजित किया गया है. रीएग्जाम के चलते ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने में बोर्ड को देरी हुई.
— Bihar School Examination Board (@officialbseb)
Bihar Board 10th Result 2022: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम
- उम्मीदवार सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं.
-इसके बाद बिहार बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर, परिणाम डाउनलोड लिंक दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद उम्मीदवारों से मांगी गई जानकारी भरनी होगी और सब्मिट करना होगा.
-अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपके सामने होगा. आप चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.