scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

रेलवे में अप्रेंटिस से गुजरात के पंचायत तक, इस हफ्ते 6 हजार से अधिक पदों पर निकली नौकरी

(Photo : Pexels)
  • 1/6

सरकारी नौकरी का नाम सुनते ही युवाओं के साथ-साथ बड़े-बुजुर्गों के मन में भी एक ही ख्याल आता है अच्छी सैलरी और नौकरी की सुरक्षा. क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोई अच्छा मौका नहीं मिल रहा है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. इस हफ्ते भी देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. 
 

(Photo : Pexels)
  • 2/6

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने फीमेल हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. पदों पर आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 2 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही ANM कोर्स, गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ कंप्यूटर का नॉलेज, गुजराती या हिंदी या दोनों भाषा में अच्छी जानकारी होनी चाहिए. इसपर चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 26 हजार रुपये मिलेंगे. 
 

(Photo : Pexels)
  • 3/6

रेलवे ने अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पदों पर आवेदन 5 मई से शुरू हो चुकी है जो 4 जून को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही ITI की डिग्री होना भी अनिवार्य है. इसपर चयन मेरिट बेसिस पर होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने रेलवे अप्रेंटिस के नियमों के मुताबिक सैलरी मिलेगी. 
 

Advertisement
(Photo : Pexels)
  • 4/6

BPSC ने डीएसपी समेत अन्य पर 1230 पदों पर आवेदन मांगे हैं. पदों पर आवेदन 7 मई से शुरू हो चुकी है जो 31 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसपर चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू के मुताबिक होगा. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50 से 75 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी. 
 

(Photo : Pexels)
  • 5/6

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भर्ती ने हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मांगे हैं. पदों पर आवेदन 7 मई से शुरू हो चुकी है जो 21 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए. इसपर चयन रिटन एग्जाम, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरी होगी. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 28 से 31 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी. 
 

(Photo : Pexels)
  • 6/6

जनजातीय विकास विभाग ने चौकीदार के 416 पदों पर भर्ती निकाली है. पदों पर आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 18 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए. इसपर चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरी होगी. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 से 47,600 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी. 
 

Advertisement
Advertisement