लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता भी कई मौके लेकर आया है. देश के अलग-अलग विभागों में 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लास्ट डेट से पहले इन पदों पर आवेदन कर दें. लेकिन उसके पहले आइए जानते हैं कि किन-किन विभागों में नौकरी के चांस हैं.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद के लिए आवेदन 30 जून से शुरू होंगे जो 20 जुलाई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 से 63,200 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म होंगे.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ASO समेत अन्य पर 929 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 11 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड, पीजी डिग्री के साथ कंप्यूटर में ओ लेवल किया हो. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन PET 2025 के नंबरों के आधार पर किया जाएगा.
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन भर्ती ने इंस्ट्रक्चर के 726 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 15 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म होंगे.
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने नॉन एग्जीक्यूटिव के 660 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 11 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सीए या सीएमए इंटरमीडिएट पास होना चाहिए. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,000 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म होंगे.
जम्मू और कश्मीर बैंक में अप्रेंटिस के 624 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 26 अप्रैल यानीआज बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 13,500 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन ऑनलाइन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा.