scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

Gen Z Skills: पहली जॉब में नहीं खानी मात! करियर में आगे बढ़ने के लिए Gen Z सीखें ये 5 स्किल्स

(Photo Credit- Getty images)
  • 1/7

हर चीज की शुरुआत पहली बार ही होती है. चाहे पढ़ाई हो, पहली नौकरी हो या लाइफ का कोई बड़ा फैसला, शुरुआत में सब कुछ आसान नहीं होता. जरूरी नहीं कि हम पहली बार में ही हर काम में परफेक्ट हो जाएं. जेन जी के लिए भी ऑफिस की दुनिया कुछ ऐसी ही है. कॉलेज से निकलकर जब वे पहली बार वर्कप्लेस में कदम रखते हैं, तो उन्हें नए माहौल में ढलने, टीम के साथ काम करने और जिम्मेदारियां समझने में टाइम लगता है. ऐर ये पूरी तरह स्वाभाविक है. ऐसे में सिर्फ डिग्री या किताबी ज्ञान काफी नहीं होता. ऑफिस में बेहतर काम करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ जरूरी स्किल्स सीखना भी जरूरी है. आइए जानते हैं, वे कौन-सी 5 स्किल्स हैं, जो जेन जी को वर्कप्लेस में आगे बढ़ने में हेल्प कर सकती हैं.

(Photo Credit-Getty images)
  • 2/7

1. क्रिटिकल थिकिंग- फ्यूचर में करियर में आगे बढ़ने के लिए जेन जी को कई स्किल्स की जरूरत होगी, लेकिन इनमें क्रिटिकल थिंकिंग यानी किसी भी बात को समझकर, परखकर और सोच-समझकर फैसला लेने की केपेबिलिटी सबसे जरूरी है. आज के डिजिटल दौर में सिर्फ जानकारी होना काफी नहीं है. जरूरी है कि आप उस जानकारी पर सवाल उठाएं और बिना जांचे-परखे किसी बात पर भरोसा न करें.

जेन जी के पास इंटरनेट के जरिए बहुत सारी जानकारी है, लेकिन सही समझ बनाने के लिए उसे परखना भी जरूरी है. इसके लिए उन्हें किसी भी मुद्दे के अलग-अलग पहलुओं को समझना, सबूतों की जांच करना और फैक्ट्स के आधार पर अपनी राय बनाना सीखना होगा. यानी फीलिंग्स में बहकर रिस्पॉन्स देने के बजाय, सोच-समझकर सल्यूशन निकालना जरूरी है.

(Photo Credit-Getty images)
  • 3/7

2. कम्युनिकेशन- किसी भी करियर में सक्सेस पाने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स यानी अपनी बात सही तरीके से दूसरों तक पहुंचाने की केपेबिलिटी जरूरी है. जेन जी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच बड़ी हुई है, लेकिन ऑफिस में सिर्फ मैसेज या चैट करना काफी नहीं है. लिंक्डिन की 2023 की रिपोर्ट में कम्युनिकेशन को कंपनियों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सॉफ्ट स्किल्स में शामिल किया गया है.

जेन जी को आम बातचीत से लेकर प्रोफेशनल ईमेल लिखने, मीटिंग में अपनी बात रखने और लोगों के सामने बोलने तक का तरीका सीखना चाहिए. अपनी बात साफ और कॉन्फिडेंस के साथ रखना, दूसरों की बात ध्यान से सुनना और उदाहरणों के जरिए अपनी बात समझाना उन्हें टीम के साथ बेहतर काम करने, रिश्ते बनाने और गलतफहमियां दूर करने में हेल्प कर सकता है.

Advertisement
(Photo Credit-Getty images)
  • 4/7

3. प्रॉब्लम सॉल्विंग- प्रॉब्लम सॉल्विंग यानी किसी प्रॉब्लम को पहचानने, उसे समझने और उसका सही स्लयूशन निकालने की केपेबिलिटी यानी क्षमता है. इसके लिए क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन स्किल्स की जरूरत होती है. ये स्किल सिर्फ ऑफिस में ही नहीं, बल्कि डेली लाइफ में भी काम आती है. 

जेन जी को इस स्किल पर काम करना चाहिए, ताकि वे मुश्किल हालात में घबराने के बजाय सल्यूशन ढूंढ सकें. इससे उन्हें बदलावों को अपनाने, अनसर्टन सिच्युएशन का सामना करने और काम के दौरान आने वाली चैलेंजेस से निपटने में हेल्प मिलेगी.
 

(Photo Credit-Getty images)
  • 5/7

4. डिजिटल लिट्रेसी स्किल्स- आज के डिजिटल वर्कप्लेस में जेन जी के लिए डिजिटल लिटरेसी यानी डिजिटल टूल्स और टेक्नोलॉजी को सही तरीके से यूज करना जरूरी है. इसमें सिर्फ ऐप्स और गैजेट्स चलाना ही नहीं, बल्कि ऑफिस के सॉफ्टवेयर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स, सोशल मीडिया और क्लाउड सर्विसेज का सही इस्तेमाल करना भी शामिल है.

इसके साथ ही, जेन जी को इंटरनेट पर जानकारी खोजने, उसके सोर्स की जांच करने और सही के साथ ट्रस्टेड जानकारी पहचानने की केपेबिलिटी डेवलप करनी चाहिए. 
 

(Photo Credit-Getty images)
  • 6/7

5. कोलैबरेशन- क्लाइमेट चेंज से लेकर समाज में बदलाव तक और पेंडेमिक से लेकर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन तक जेन जी को आज ऐसी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है, जो एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं. इनका सल्यूशन निकालने के लिए क्रिएटिव तरीके से सोचना और दूसरों के साथ मिलकर काम करना जरूरी है. कोलैबोरेशन का मतलब है दूसरों के साथ मिलकर किसी एक टारगेट को हासिल करने की क्षमता. ऑफिस में अलग-अलग सोच, एक्सपीरियंस और काम करने के तरीकों वाले लोगों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है. इससे टीम बेहतर तरीके से काम कर पाती है, नए आइडिया सामने आते हैं और काम के टारगेट पूरे करने में हेल्प मिलती है.

सेल्सफोर्स के एक सर्वे के मुताबिक, 86% अधिकारियों और एम्प्लॉय का मानना है कि आपसी तालमेल की कमी या सही तरीके से बातचीत न होना ऑफिस में असफलता की सबसे बड़ी वजह है. इसलिए जेन जी को दूसरों की ओपिनियन सुनना, जिम्मेदारियां बांटना और टीम के साथ मिलकर प्रॉब्लम का सल्यूशन निकालना सीखना चाहिए.

(Photo Credit-Getty Images)
  • 7/7

पहली नौकरी में हर चीज सीखने और समझने में टाइम लगता है, और इसमें कुछ गलत नहीं है. जेन जी को ये समझना होगा कि करियर में सफलता सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि नई चीजें सीखने, अपनी गलतियों से इम्प्रूवमेंट लाने और दूसरों के साथ मिलकर काम करने से भी मिलती है. क्रिटिकल थिंकिंग से लेकर कोलैबोरेशन तक, ये 5 स्किल्स उन्हें ऑफिस की चैलेंजेस का सामना करने, अपनी काबिलियत साबित करने और करियर में आगे बढ़ने में हेल्प कर सकती हैं. 

Advertisement
Advertisement