अल जजीरा की लाइव ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई में पूरे मिडिल ईस्ट के 13 देश प्रभावित हो चुके हैं. इनमें ईरान खुद, इजरायल, लेबनान, इराक, कुवैत, बहरीन, कतर, यूएई, ओमान, सऊदी अरब, जॉर्डन, साइप्रस और अमेरिकी सैन्य ठिकाने शामिल हैं.
कुल मिलाकर 1690 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. हजारों घायल हुए हैं. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया जबकि अमेरिका-इजरायल ने प्रेसिशन एयरस्ट्राइक, बम और मिसाइल स्ट्राइक से हमले किए.

ईरान में सबसे भारी तबाही – 1255 मौतें, 12000 घायल
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। तेहरान, इस्फहान, शिराज और बंदर अब्बास में विस्फोट और सटीक हमले हुए. अमेरिका-इजरायल ने IRGC के कमांड सेंटर, मिसाइल लॉन्च साइट्स और एयरबेस को निशाना बनाया. इन हमलों में 1255 ईरानी मारे गए. 12000 घायल हुए.
लेबनान में 394 मौतें, 1000 से ज्यादा घायल
लेबनान पर ईरान समर्थित हमलों में 394 लोग मारे गए और 1000 से ज्यादा घायल हुए. अमेरिका-इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह साइट्स पर हमले किए. बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ जिससे रिहायशी को नुकसान पहुंचा.
यह भी पढ़ें: आग उगलते सूरज का गुस्सा, 2034 में गिरने वाला NASA का सैटेलाइट आज ही धरती पर गिर रहा

इजरायल में 13 मौतें, लगभग 2000 घायल
ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों और ड्रोन स्ट्राइक्स किए. तेल अवीव पर कई बैलिस्टिक मिसाइल गिरीं. इससे 13 लोग मारे गए और करीब 2000 घायल हुए. इजरायल ने इनमें से कई को इंटरसेप्ट किया लेकिन कुछ नुकसान भी हुआ है.
इराक में 6 मौतें, दर्जनों घायल... ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमले से इराक में 6 लोग मारे गए. दर्जनों घायल हुए. अमेरिका-इजरायल की तरफ से यहां कोई बड़ा स्ट्राइक नहीं बताया गया.
कुवैत में 6 मौतें, दर्जनों घायल... ईरान ने कुवैत पर मिसाइल हमला किया जिससे 6 मौतें हुईं और दर्जनों लोग घायल हुए.
यह भी पढ़ें: फॉस्फोरस बम क्या है... लेबनान पर जिसका इस्तेमाल कर रहा इजरायल!

बहरीन में 1 मौत, 40 घायल... ईरान की मिसाइल ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया. 1 व्यक्ति मारा गया और 40 घायल हुए.
सऊदी अरब में 2 मौतें, 12 घायल... ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास मिसाइल दागी जिसे इंटरसेप्ट किया गया लेकिन 2 मौतें हुईं और 12 घायल हुए.
यूएई में 4 मौतें, 112 घायल... अबू धाबी के ऊपर ईरान की मिसाइल इंटरसेप्ट की गईं लेकिन 4 लोग मारे गए और 112 घायल हुए.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन लादेन और मादुरो वाली टीम को ही ईरान में उतारने की तैयारी में ट्रंप, कौन है टारगेट
ओमान में 1 मौत, 5 घायल... ईरान की मिसाइल या ड्रोन हमलों से 1 मौत और 5 घायल हुए.
अमेरिकी सैनिकों पर हमला – 8 मौतें, 18 घायल... ईरान ने अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. 8 अमेरिकी सैनिक मारे गए. 18 घायल हुए.

जॉर्डन, कतर और साइप्रस में कोई मौत नहीं लेकिन घायल
जॉर्डन में 14 घायल, कतर में 16 घायल हुए. साइप्रस पर ईरान की तरफ से अटैक की खबर है लेकिन कोई मौत नहीं हुई. तुर्की ने भी Nato की मदद से बेलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्ट की है.
ईरान ने कौन से हथियार इस्तेमाल किए
ईरान और उसके सहयोगियों ने मुख्य रूप से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया. इजरायल के तेल अवीव पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक, ड्रोन स्ट्राइक, सऊदी अरब और बहरीन में रिहायशी इलाकों पर मिसाइलें गिरी, कतर और यूएई पर मिसाइलों की वजह से विस्फोट हुए. कुल मिलाकर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन ईरान की तरफ से पूरे क्षेत्र में गिरे या इंटरसेप्ट किए गए.

अमेरिका और इजरायल ने कौन से हथियार इस्तेमाल किए
अमेरिका-इजरायल ने प्रेसिशन एयरस्ट्राइक, बम और मिसाइल अटैक किए. बेरूत में हिजबुल्लाह साइट्स पर हमले, तेहरान और इस्फहान में IRGC कमांड सेंटर और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर विस्फोट, शिराज में धमाका और बंदर अब्बास एयरबेस पर टारगेटेड स्ट्राइक किए. इनसे ईरान में सबसे ज्यादा तबाही हुई.
कुल मिलाकर मिडिल ईस्ट में कितना नुकसान
13 देशों में कुल 1690 से ज्यादा मौतें हुईं. हजारों घायल हुए. ईरान की मिसाइल और ड्रोन ने इजरायल, लेबनान, गल्फ देशों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जबकि अमेरिका-इजरायल के बम और प्रेसिशन एयरस्ट्राइक ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया. स्थिति तेजी से बदल रही है इसलिए आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं. यह युद्ध अब दिन 10 में पहुंच चुका है. दोनों तरफ कोई रुकने का नाम नहीं ले रहा.