scorecardresearch
 

सुहागरात पर पता चला बीवी है किन्नर, सदमे में दूल्हा

यूपी के कानपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को सुहागरात के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है.

Advertisement
X
सुहागरात को हुआ खुलासा
सुहागरात को हुआ खुलासा

यूपी के कानपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को सुहागरात के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है. पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्नौज जिले के ठठिया इलाके का है. 13 मई को युवक की ठठिया के सुखी कुढ़ना गांव निवासी युवती से शादी हुई थी. हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हुई. विदाई के बाद 15 मई को सुहागरात के दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है.

युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. परेशान युवक ने अपनी भाभी को सारी बात बताई. बात युवती के परिजनों तक पहुंची. उसके पिता कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ बातचीत के लिए युवक के घर आए. बातचीत में तय हुआ कि युवक की दूसरी शादी उसकी ही पत्नी की छोटी बहन से करवाई जाएगी.

Advertisement

इसके लिए एक महीने का समय मांगा गया. एक महीने बाद भी जब नहीं हुई तो दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई. युवक के परिजनों ने ठठिया थाने में तहरीर दी. एसएचओ ने कहा, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी है, अगर बात नहीं बनी तो एफआईआर दर्ज की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement