scorecardresearch
 

उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले युवकों ने नहीं किया सरेंडर

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खलिद पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दो युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था. सरेंडर करने की बात भी कही थी, लेकिन उनके वहां न पहुंचने पर पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं.

Advertisement
X
उमर खालिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी दो युवकों ने ली है
उमर खालिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी दो युवकों ने ली है

छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने के मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. दोनों युवकों ने शुक्रवार को लुधियाना में सरेंडर करने की बात कही थी, लेकिन नहीं किया.

बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवकों ने अपना नाम नवीन दलाल और दरवेश बताया. दोनों झज्जर के मंडोती गांव के रहने वाले हैं. अपना पूरा परिचय देते हुए पर हमले की जिम्मेदारी ली. वीडियो मिलते ही दिल्ली पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में एक टीम ने तुरंत हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया. दिल्ली पुलिस की दो टीमें हरियाणा पहुंची. हालांकि, पुलिस को दोनों युवक घर से गायब मिले.

Advertisement

दोनों ने वीडियो में ये भी कहा था की वो दोनों पंजाब में लुधियाना के सराबा गांव में सरेंडर करेंगे. इसी के मद्देनजर पुलिस की एक टीम गांव में तैनात थी, लेकिन दोनों युवक वहां नहीं पहुंचे. अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

वहीं नवीन की बहन ने बताया कि उसका भाई तीज के दिन से घर से गायब है. घरवालों ने बताया की नवीन है. वह गायों की सेवा करता था और इसके लिए उसने अपनी संस्था बना रखी है.

हमले की जांच फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. वीडियो की भी जांच की जा रही है.

स्पेशल सेल के बड़े अधिकारी का कहना है कि 5 टीम हरियाणा, पंजाब और यूपी में लड़कों की तलाश कर रही हैं. साथ ही स्पेशल सेल का कहना है कि वीडियो में अपने आपको हमलावर बताने वालों से पूछताछ की जाएगी. फिलहाल दोनों ही इस मामले में आरोपी नहीं हैं. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

बता दें कि 13 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला किया गया था. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास हुए अटैक की कोशिश में उन्हें किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची.

Advertisement
Advertisement