scorecardresearch
 

CRIMENEWSWarp@7PM: जुर्म की दुनिया की पांच बड़ी खबरें

जुर्म आज तक पर जानिए आज शाम सात बजे तक की टॉप 5 क्राइम न्यूज

Advertisement
X
अपराध जगत की टॉप 5 खबरें
अपराध जगत की टॉप 5 खबरें

राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल की मौत के बाद भी वो एक बवाल बना हुआ है. बेगुनाहों, पुलिस और आम लोगों के कत्ल के आरोपी आनंदपाल की मौत के बाद पूरा राजस्थान सुलग उठा है. आनंदपाल की मौत राजस्थान में जातीय अस्मिता का सवाल बन गई है और आनंदपाल की मौत वर्तमान सरकार के लिए आफत बन गई है. आखिरकार पुलिस को जबरन आनंदपाल का अंतिम संस्कार कराना पड़ा. लेकिन हंगामा अभी थमा नहीं है.

फेसबुक पर दोस्ती, फिर

दिल्ली में फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को बहुत भारी पड़ गया. युवती के फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार डेढ़ साल तक बलात्कार किया. इस बीच युवती दो बार प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन आरोपी ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया. अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement

IPS अधिकारी डी. रूपा खबरों में रहने से थोड़ा दूरी बनाए रखती हैं लेकिन उनका काम ही ऐसा है कि हमेशा उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है. इस बार उन्होंने अपने सीनियर, यानी DGP के. सत्यनारायण राव पर ये आरोप लगाया कि वो उनके काम में बाधा डाल रहे हैं. दरअसल उन्होंने खुलासा किया कि वो बीती 10 जुलाई को उस जेल में गई थीं जहां शशिकला को रखा गया है. शशिकला के बैरक को देख वह हैरान रह गईं. शशिकला को बैरक से अटैच एक किचन दिया गया है, जिसमें उन्हें खास खाना दिया जाता है.

क्या अब

राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की मौत के बाद क्या अब गैंग की कमान नंबर दो कही जाने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ अनुराग को मिलेगी 'गैंग्स ऑफ शेखावटी' की कमान? अनुराधा चौधरी उर्फ अनुराग, राजस्थान की धरती पर पनप रहे जुर्म की दुनिया में ये नाम बेहद मशहूर है. कोई इसे गैंगस्टर तो कोई लेडी डॉन के रूप में जानता है. अनुराधा को किडनैपिंग एक्सपर्ट माना जाता है. अनुराधा मूल रूप से सीकर स्थित रानी सती रोड की रहने वाली है. अनुराधा ने अजमेर के सोफिया स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की.

दिल्लीः

दिल्ली में फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक कार सवार युवक उसे अगवा कर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement