उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गयी. जबकि हमले में दो अन्य लोग घायल हो गये. हत्यारोपी मौके से फरार हो गया.
यह वारदात में हुई. अलाउद्दीन और लईक नामक दो व्यक्तियों के परिवार इसी इलाके में रहते हैं. बुधवार की रात अलाउद्दीन के घर के सामने पेशाब करने को लेकर लईक का उससे विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर लईक ने अलाउद्दीन के घर पर हमला बोल दिया.
लईक ने अलाउददीन के 18 वर्षीय बेटे जौहर, 16 वर्षीय गौहर और बीस वर्षीय भांजे जावेद को बुरी तरह घायल कर दिया जिससे मौके पर ही उन तीनों की मौत हो गयी. जबकि परिवार की एक महिला सहित दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है.
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर लईक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. एसपी ने बताया कि लईक को तलाश करने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनायी गयी हैं.
इनपुट- भाषा