दिल्ली में एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोपी स्कूल वैन का ड्राइवर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर की है. पीड़ित बच्ची नर्सरी की छात्रा है. बीते दिन आरोपी ड्राइवर पवन कुमार सभी बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के बाद को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. इस वारदात के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था.
उसी रात 11 बजे पीड़ित बच्ची ने दर्द होने की बात कहकर अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई. जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. वे बच्ची की हालत को देखते हुए फौरन उसे अस्पताल ले गए. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्ची के बयान भी लिए.
पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर को कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर शादीशुदा है और दो लड़कियों का पिता भी है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.