scorecardresearch
 

पति झगड़कर बाहर गया, पत्नी ने 3 बच्चों को जहर देकर मार डाला

बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान एक मां ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Advertisement
X
बिहार में गोपालगंज जिले की घटना
बिहार में गोपालगंज जिले की घटना

बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान एक मां ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

पुलिस के अनुसार, जिले के तिलकडुमर गांव निवासी शारदा उरांव का रविवार शाम अपने ही बच्चों को लेकर अपनी पत्नी ममता देवी से झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद पति जब घर से कहीं बाहर निकला, तब ममता ने एक खौफनाक कदम उठा दिया.

ममता ने अपने तीनों बच्चों दिग्विजय कुमार (3), शिवांगी कुमारी (4), और रणविजय कुमार (5) को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसे खाने के बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. ग्रामीण तीनों बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में ही एक बच्चे की मौत हो गई.

Advertisement

इलाज के दौरान दो बच्चों ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद आरोपी मां ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की परंतु ग्रामीणों ने उसे देख लिया. उसे पकड़कर बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने गई.

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. आरोपी महिला के पति से भी पूछताछ हो रही है.

Advertisement
Advertisement