scorecardresearch
 

MP: लापता विधायक की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज, BJP पर कर्नाटक भेजने का आरोप

बिसाहू लाल अनूपपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. बेटे तेजभान ने भोपाल के टीटी नगर में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Advertisement
X
कमलनाथ (फाइल फोटो-PTI)
कमलनाथ (फाइल फोटो-PTI)

  • भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज की गई शिकायत
  • हॉर्स ट्रेडिंग के चलते गुम होने की आशंका जताई गई

भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वो पिछले तीन दिनों से लापता हैं. हॉर्स ट्रेडिंग के चलते बिसाहू लाल के गुम होने की आशंका जताई गई है. वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बिसाहू लाल सिंह को बीजेपी नेताओं ने कर्नाटक भेज दिया है.

बिसाहू लाल अनूपपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. बेटे तेजभान ने टीटी नगर में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिसाहू लाल 2 मार्च की शाम को 5 बजे रायपुर के लिए निकले थे, वे अब तक रायपुर नहीं पहुंचे हैं. करीबी रिश्तेदारों से पता किया, मगर कुछ पता नहीं चला.

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों राज्य के 10 विधायक गायब हो गए थे. कांग्रेस ने भाजपा पर इन विधायकों को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया था. इनमें से छह विधायक वापस भोपाल लौट आए थे, चार विधायक अब भी भोपाल नहीं लौटे हैं.

विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दिया

मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया. डंग ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजा है. उनका आरोप है कि वे मंदसौर जिले के सुवासरा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, मगर उनकी बात कोई मंत्री और अधिकारी नहीं सुन रहे हैं. इससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.

Advertisement
Advertisement